फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VIP number craze: Kota potato trader bought BSNLs special mobile number for Rs 2.40 lakh

वीआईपी नंबर का क्रेज: कोटा के आलू व्यापारी ने 2.40 लाख रुपये में खरीदा बीएसएनएल का खास नंबर

Mon, 15 Nov 2021 09:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 15 Nov 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
VIP number craze: Kota potato trader bought BSNLs special mobile number for Rs 2.40 lakh
BSNL 4G SIM
भले देश की सबसे पुरानी व सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल तेजी से सिकुड़ते जा रही है, लेकिन इसके वीआईपी फोन नंबर का क्रेज कायम है। अब भी इसके वीआईपी नंबरों की नीलामी होती है और इनके मुरीद इन्हें हजारों-लाखों रुपये में खरीदते हैं।
विज्ञापन


राजस्थान के कोटा के आलू व्यापारी डूडेजा ने 2.40 लाख रुपये में बीएसएनएल का वीआईपी मोबाइल नंबर खरीदकर सबको चौंका दिया है। इस नंबर के लिए 20 हजार रुपये से आनलाइन बोली शुरू हुई थी, जो 2.40 लाख रुपये पर जाकर थमी। 
विज्ञापन


बीएसएनएल के वीआईपी नंबर 'फैंसी नंबर नीलामी' श्रेणी में उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आलू व्यापारी ने XXX7000000 नंबर के लिए बोली लगाई। इस नंबर की नीलामी 20,000 रुपये से शुरू हुई थी और देखते देखते यह दो लाख के पार पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोली जीतने वाले व्यापारी ने फर्रुखाबाद में बीएसएनएल कार्यालय से वीआईपी नंबर हासिल किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहला VIP या फैंसी नंबर नहीं है। इससे पहले भी एक और फैंसी नंबर खरीदने के लिए एक लाख रुपये का भुगतान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed