फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violence Continues At ITO In Central Delhi, Tractors Being Driven By Protestors Deliberately Try To Run Over Police Personnel

Video : ट्रैक्टर से ट्रैक्टर को आगे धकेला, लाठी लिए पुलिसवालों को देखा और दौड़ा दिया..

Wed, 27 Jan 2021 12:38 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 27 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Violence Continues At ITO In Central Delhi, Tractors Being Driven By Protestors Deliberately Try To Run Over Police Personnel
दिल्ली में आईटीओ पर पुलिस वालों को देखते ही उनकी ओर किसान ने अपने ट्रैक्टर को दौड़ा दिया। - फोटो : Video Grab

72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। इसके साथ ही आईटीओ पर काफी देर तक बवाल मचा रहा। किसानों के पथराव के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं, एक ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक किसान की मौत हो गई। किसानों ने लाल किले पर अपने झंडे फहराए। आगे देखें वीडियो..

विज्ञापन

क्या है वीडियो में

इस दौरान लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक किसान ट्रैक्टर को तेजी से दौड़ा रहा है। करीब 34 सेकंड के इस वीडियो एक किसान अपने ट्रैक्टर से ठीक आगे खड़े दूसरे ट्रैक्टर को हल्की टक्कर मारकर आगे धकेल देता है। इसके बाद खाली जगह मिलने पर वह ओवरटेक करके आगे आता है और सीधा पुलिस वालों की ओर बढ़ता है। पुलिस वाले इस दौरान अपने हाथों में लाठी लिए खड़े दिखाई देते हैं। 
 



पुलिसवाले को बचाते भी नजर आए कुछ युवा
इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो भी सामने आया है; जिसमें हाथ में लाठी लिए एक पुलिसवाले को कुछ युवा बवाल वाले इलाके से दूर भेजते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा महसूस होता है जैसे वे पुलिसवाले को कह रहे हों कि यहां से चले जाओ, यहां खतरा है। इसी दौरान उन्हीं युवाओं में से कुछ अन्य पुलिस वाले को पीटने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, जबकि कुछ उसे बचाते हुए दिखते हैं।

किसान बोला-दिल्ली आईटीओ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया
दिल्ली आईटीओ से वापस आ रहे शामली निवासी किसान ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि वहां पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। किसान नेता राकेश टिकैत और नरेश टिकैत वहां से भाग लिए। बताया कि उनका ट्रैक्टर तोड़ दिया गया। उनका सिर फाड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लाल किला खाली कराया

दिल्ली स्थित लाल किले के प्राचीर पर पहुंचे आंदोनलकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। पुलिस ने लाल किला खाली करा दिया है। लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए हैं। लाल किला से कुछ घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।


लाल किले पर अतिरिक्त फोर्स भेजी जा रही है
लाल किले पर अतिरिक्त फोर्स भेजी जा रही है लाल किले के सभी गेटों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। लाल किले से किसानों को निकालने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों को नोएडा एक्सप्रेसवे खंदौली टोल प्लाजा पर रोका

दिल्ली जा रहे सैकड़ों किसानों को नोएडा एक्सप्रेसवे खंदौली टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल ने रोक लिया। इसपर किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी ने कहा कि हम दिल्ली जा रहे है। पुलिस ने कहा कि यहां से किसी भी किसान दल को जाने की इजाजत नहीं है।

सपा नेताओं और पुलिस में झड़प, जिलाध्यक्ष को लिया हिरासत में
शामली में सपा नेताओं ने शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। मुंडेट पुलिया पर ट्रैक्टर मार्च में शामिल कुछ युवाओं ने स्टंट करना शुरू कर दिया। इसे लेकर पुलिस ने ट्रैक्टर मार्च को रोक दिया। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी और पुलिस के बीच काफी देर तक झड़प हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed