फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Viksit Krishi Sankalp Abhiyan: PM Modi emphasis on making India's agriculture sector more modern

विकसित कृषि संकल्प अभियान: भारत के कृषि क्षेत्र को और अधिक आधुनिक बनाने पर पीएम मोदी का जोर; कही ये बात

Thu, 29 May 2025 07:41 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 29 May 2025 07:41 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास को बढ़ावा देने के लिए आज से देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान 2170 टीमें देशभर के 700 से अधिक जिलों, 65 हजार गांवों और करीब डेढ़ करोड़ किसानों तक पहुंचेगी। 

विज्ञापन
Viksit Krishi Sankalp Abhiyan: PM Modi emphasis on making India's agriculture sector more modern
पीएम मोदी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्र की मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास को बढ़ावा देने के लिए आज से देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया है। इस अभियान के शुभारंभ के मौके पर पीएम मोदी ने भारत के कृषि क्षेत्र को और अधिक आधुनिक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकी को शामिल करने के लिए इस अभियान के तहत हमारे वैज्ञानिकों की टीम 'लैब टू लैंड' अभियान को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन


क्या बोले पीएम मोदी
'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अब बाजार बदल रहे हैं, ऐसे में ग्राहकों की प्राथमिकताएं भी बदल रही हैं। इसलिए हमारा प्रयास है कि किसानों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर कृषि प्रणालियों में बदलाव लाया जाए और किसानों के साथ चर्चा की जाए कि भारत की कृषि और अधिक आधुनिक कैसे बने। इसलिए इस अभियान के तहत हमारे वैज्ञानिकों की टीम 'लैब टू लैंड' अभियान को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते दशकों में हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने कई क्षेत्रों में अच्छे शोध किए हैं, बेहतर नतीजे दिए हैं। वहीं दूसरी ओर देश के प्रगतिशील किसान भी अपने प्रयोगों से कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव लाए हैं। उन्होंने उत्पादन को बढ़ाया है और सफल प्रयोग किए हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों के सफल शोध और प्रगतिशील किसानों के सफल प्रयोगों की जानकारी सभी किसानों तक पहुंचना बहुत जरूरी है। इस दिशा में आप सभी शुरू से ही प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब इसे नए जोश के साथ करने की जरूरत है। 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' से आपको इसके लिए भरपूर अवसर मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Weather: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र; यूपी से जम्मू-कश्मीर तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट


आज से देशभर में  विकसित कृषि संकल्प अभियान 
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास को बढ़ावा देने के लिए आज से देशभर में विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया है। इसके जरिये किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक तरीके से खेती और सतत विकास की दिशा में प्रेरित किया जाएगा। इससे किसानों को फसल उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस अभियान की शुरुआत ओडिशा से की गई। 

20 राज्यों में प्रवास करेंगे कृषि मंत्री 
कृषि मंत्री ने इस अभियान की औपचारिक शुरुआत ओडिशा के पुरी से की। एक पखवाड़े तक चलने वाले इस अभियान के दौरान चौहान 20 राज्यों में प्रवास करेंगे। केंद्रीय मंत्री अभियान के दौरान 12 जून तक जम्मू, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, असम, मेघालय, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में किसानों व वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करने के लिए उनसे सीधा संवाद करेंगे।

2170 टीमें देशभर के डेढ़ करोड़ किसानों तक पहुंचेंगी
विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान 2170 टीमें देशभर के 700 से अधिक जिलों, 65 हजार गांवों और करीब डेढ़ करोड़ किसानों तक पहुंचेगी।  

इसे भी पढ़ें- TMC Targeted PM Modi: 'अगर हिम्मत है, तो कल चुनाव में उतरें', CM ममता ने PM मोदी को दी चुनौती; ये बात भी कही  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed