फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vijayadashami 2018: Devendra Fadnavis and Nitin Gadkari participated in foundation day event of RSS

संघ के विजयदशमी कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Thu, 18 Oct 2018 05:59 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Oct 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
vijayadashami 2018: Devendra Fadnavis and Nitin Gadkari participated in foundation day event of RSS
देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी - फोटो : PTI
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने नागपुर में विजयदशमी पर्व मनाया। विजयदशमी के दिन आरएसएस का स्थापना दिवस कार्यक्रम होता है। यह दिन संघ के कार्यकर्ताओं के लिए बेहद खास होता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पहले शस्त्र पूजा की और फिर लोगों को संबोधित किया। नितिन गडकरी भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री हैं। वहीं देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा राज्य के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक हैं। 
विज्ञापन


संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राममंदिर, सबरीमाला, अर्बन नक्सल (शहरी माओवाद), अनुसूचित जाति-जनजाति समुदाय, चुनाव में भागीदारी, पाकिस्तान और देश की सुरक्षा मुद्दे पर बेबाक राय रखी। इस कार्यक्रम में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ प्रमुख मोहन भागवत के कई विषयों पर खुलकर अपनी बात रखी। भागवत ने कहा कि राम मंदिर बनना गौरव की दृष्टि से आवश्यक है, मंदिर बनने से देश में सद्भावना व एकात्मता का वातावरण बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed