फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allegations of AAP and Congress: Rupani was made a scapegoat, Chadha said- a sign of the end of BJP rule in Gujarat

आप व कांग्रेस का आरोप : रूपाणी को बनाया बलि का बकरा, चड्ढा बोले- गुजरात में भाजपा राज के अंत का संकेत

Sat, 11 Sep 2021 08:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली/ अहमदाबाद 
पीटीआई, नई दिल्ली/ अहमदाबाद  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 11 Sep 2021 08:21 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने गुजरात में भाजपा द्वारा नेतृत्व परिवर्तन को लेकर निशाना साधा है। शनिवार को जारी बयान में आप ने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि गुजरात में भाजपा राज खत्म होने वाला है। 
 

विज्ञापन
Allegations of AAP and Congress: Rupani was made a scapegoat, Chadha said- a sign of the end of BJP rule in Gujarat
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca

विस्तार

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दावा किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले विजय रूपाणी ने भाजपा की विफलताओं की कीमत चुकाई है। उन्हें बलि का बकरा बनाया गया। आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि यह गुजरात में भाजपा के राज के अंत का संकेत है। 
विज्ञापन


गुजरात कांग्रेस ने कहा कि भगवा पार्टी केवल मुख्यमंत्री को बदलकर अपनी 'रिमोट-नियंत्रित' सरकार की विफलता को कवर नहीं कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा ने कहा, पार्टी ने राज्य सरकार के कुशासन और आपराधिक लापरवाही को छिपाने के लिए विजय रूपाणी  का इस्तीफा ले लिया है। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान राज्य में तीन लाख मौतें हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। महंगी शिक्षा के बावजूद युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए भाजपा के पास नेतृत्व बदलने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार का 'रिमोट कंट्रोल' दिल्ली में रहता है और राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल के हाथों में है, उन्होंने कहा कि दोनों 'रिमोट कंट्रोल ऑपरेटर' विफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के एक अन्य नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री रूपाणी के इस्तीफे से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार चलाने में असफल रही है। असली बदलाव अगले साल राज्य विधानसभा चुनाव के बाद आएगा जब जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।

गुजरात के आप नेता गोपाल इटालिया ने कहा कि रूपाणी के जाने से भाजपा को कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा यह बताने की कोशिश कर रही है कि मुख्यमंत्री बदलने के बाद सरकार की विफलता के कारण लोग जो दर्द झेल रहे हैं, उसे लोग भूल जाएंगे? इस्तीफा पिछले 27 वर्षों के भाजपा के कुशासन की विफलता का प्रतीक है, विजय भाई को बलि का बकरा बनाया गया है।


आप नेता राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि आप ने उत्तराखंड में प्रवेश किया है और वह सत्तारूढ भाजपा का जबर्दस्त विरोध कर रही है। इस कारण भाजपा को अपना सीएम बदलना पड़ा। आप ने सूरत में भाजपा का  वर्चस्व खत्म कर नगर निगम में 27 सीटें जीतीं। राज्य में निष्क्रिय पड़ी कांग्रेस को पीछे छोड़ आप ने विपक्ष में जगह बनाई। इस कारण भाजपा को गुजरात में सीएम को हटाने पर मजबूर होना पड़ा। 


यह भी पढ़ें: सियासत: गुजरात विजय में भाजपा को कमजोर कड़ी क्यों लगे रूपाणी, यह है जानकारों की राय 

यह भी पढ़ें: भाजपा: क्यों करना पड़ रहा है बार-बार नेतृत्व परिवर्तन, चुनाव जीतने के लिए मुख्यमंत्री बदलने से भी गुरेज नहीं

यह भी पढ़ें: गुजरात: इस्तीफे से तीन घंटे पहले मोदी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे रूपाणी, इन कारणों से गंवानी पड़ी कुर्सी

यह भी पढ़ें: रूपाणी का इस्तीफा: वाघेला बोले- गुजरात में केंद्र ने अपनी पसंद का नेतृत्व थोपा तो यूपी के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

यह भी पढ़ें: गुजरात की पांच साल पुरानी कहानी: मिठाई खिलाते रह गए थे नितिन पटेल, लेकिन भाजपा आलाकमान ने रूपाणी को चुना था

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed