फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Diwas Army men mesmerized by amazing stunts in Kolkata

विजय दिवस : कोलकाता में सेना के जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Thu, 15 Dec 2022 11:14 PM IST
निर्मल कांत एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 15 Dec 2022 11:14 PM IST
सार

फ्लाई पास्ट के दौरान वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 से लेकर सेना के हेलीकाप्टरों- ध्रुव, रूद्र और चीता ने आसमान का सीना चीरते हुए हैरतअंगेज कारनामों ने वहां जुटे हजारों लोगों की भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
Vijay Diwas Army men mesmerized by amazing stunts in Kolkata
विजय दिवस पर हवा में करतब दिखाते वायुसेना के जांबाज - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वी सेना कमान मुख्यालय की ओर से 51वें विजय दिवस समारोह के हिस्से के रूप में गुरुवार को कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में सेना के जांबाजों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर अपने शौर्य व क्षमता का परिचय दिया। यहां रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब (आरसीटीसी) ग्राउंड में आयोजित भव्य मिलिट्री टैटू के फाइनल शो के दौरान हेलीकाप्टर शो, घोड़ा दौड़, डाग शो, मार्च पास्ट, मोटरसाइकिल करतब आदि का प्रदर्शन कर 1971 के पराक्रमी योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


फ्लाई पास्ट के दौरान वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 से लेकर सेना के हेलीकाप्टरों- ध्रुव, रूद्र और चीता ने आसमान का सीना चीरते हुए हैरतअंगेज कारनामों ने वहां जुटे हजारों लोगों की भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया। फ्लाई पास्ट के बाद घोड़ा दौड़ व सेना के जवानों द्वारा मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हैरतअंगेज करतब भी खासा आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता मौजूद थे। इस दौरान तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों समेत विजय दिवस समारोह में हिस्सा लेने आए बांग्लादेशी मुक्ति योद्धाओं के प्रतिनिधिदल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के जांबाजों द्वारा प्रस्तुत अद्भूत प्रदर्शन से पूरा समारोह स्थल तालियों की गडगड़़ाहट गूंज उठा। सेना के इस करतब को देखने के लिए आरसीटीसी ग्राउंड के चारों तरफ हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। चार दिवसीय समारोह 16 दिसंबर, शुक्रवार को यहां पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम में विजय स्मारक पर 1971 के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ संपन्न होगा।


बांग्लादेशी मुक्ति योद्धाओं ने साझा किए अपने अनुभव
इधर, विजय दिवस समारोह के तहत गुरुवार को पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम में बांग्लादेश से आए मुक्ति योद्धाओं के दल एवं 1971 के युद्ध में हिस्सा लेने वाले भारतीय सेना के जांबाजों के बीच मिलन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इसमें मुक्ति योद्धाओं ने 1971 की ऐतिहासिक लड़ाई से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed