फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vigilance wing intensifies probe against KPCC chief Sudhakaran in two-year-old graft complaint

केरल: सुधाकरन के खिलाफ जांच तेज, विजिलेंस ने पत्नी को थमाया नोटिस; KPCC चीफ बोले- मेरे पास छिपाने को कुछ नहीं

Mon, 26 Jun 2023 03:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 03:48 PM IST
सार

Kerala: वीएसीबी कोझिकोड इकाई ने 15 जून को जारी नोटिस में स्मिता सुधाकरन की सेवा विवरण और वेतन का ब्योरा स्कूल प्रशासन से मांगा है जहां वह काम करती थीं। सतर्कता ब्यूरो ने उनके 2001 से शुरू होने वाले वेतन/महंगाई भत्ता, शुद्ध वेतन जैसे अन्य विवरण मांगे हैं।

विज्ञापन
Vigilance wing intensifies probe against KPCC chief Sudhakaran in two-year-old graft complaint
के सुधाकरन। - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल पुलिस की सतर्कता (विजिलेंस) विंग ने के. सुधाकरन के खिलाफ जांच तेज कर दी है। केपीसीसी प्रमुख के खिलाफ दो साल पहले उनके चालक ने भ्रष्टाचार और धन के गबन की शिकायत की थी। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) ने उनकी पत्नी की आय के स्रोतों का ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन

वीएसीबी कोझिकोड इकाई ने 15 जून को जारी नोटिस में स्मिता सुधाकरन की सेवा विवरण और वेतन का ब्योरा स्कूल प्रशासन से मांगा है जहां वह काम करती थीं। सतर्कता ब्यूरो ने उनके 2001 से शुरू होने वाले वेतन/महंगाई भत्ता, शुद्ध वेतन जैसे अन्य विवरण मांगे हैं। उनके पूर्व ड्राइवर प्रशांत बाबू ने 2021 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, सुधाकरन ने कथित तौर पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री करुणाकरन का स्मारक बनाने के लिए के करुणाकरन ट्रस्ट द्वारा प्राप्त धन से 32 करोड़ रुपये हड़प लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि केपीसीसी अध्यक्ष ने कन्नूर डीसीसी कार्यालय के निर्माण के लिए एकत्र किए गए धन में धोखाधड़ी की।कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलने नई दिल्ली पहुंचे सुधाकरन ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वाम सरकार ने उनके वित्तीय स्रोतों की जांच शुरू कर दी है।सुधाकरन ने कहा, 'उन्होंने उस स्कूल के प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया है, जहां मेरी पत्नी काम करती थी। उन्हें जांच करने दीजिए। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।'
 

विज्ञापन

2021 में जब मामला दर्ज किया गया था, तो सुधाकरान ने मार्क्सवादी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित करने की चुनौती दी थी और कहा था कि अगर जांचकर्ता ऐसा करने में सक्षम होते हैं तो वह अपना राजनीतिक जीवन समाप्त कर लेंगे। राज्य अपराध शाखा ने 23 जून को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को धोखाधड़ी के एक मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया, जिसमें मुख्य आरोपी विवादास्पद प्राचीन वस्तु डीलर मोनसन मावुनकल है।   

सुधाकरन राज्य में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन के साथ नई दिल्ली पहुंचे हैं और उनके राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने और पुलिस मामलों सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed