फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video shows Maharashtra minister asking cops to break bones of revellers during dance programme

Maharashtra: जन्मदिन पर दर्शकों की भीड़ से नाराज हुए मंत्री, पुलिस को दिया लाठीचार्ज का निर्देश, वीडियो वायरल

Thu, 04 Jan 2024 02:53 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 04 Jan 2024 02:53 PM IST
सार

वीडियो में देखा गया कि महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार मंच से माइक्रोफोन के जरिए पुलिस को निर्देश दे रहे हैं। वह पुलिस को कुछ दर्शकों पर लाठीचार्ज कहने के लिए कह रहे थे।

विज्ञापन
Video shows Maharashtra minister asking cops to break bones of revellers during dance programme
Abdul Sattar - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक डांस शो के दौरान पुलिस से मौज मस्ती करने वालों पर लाठियां चलाने और उनकी हड्डियां तोड़ने के लिए कहते दिखें। यह घटना बुधवार की रात सिल्लोड शहर में मशहूर डांसर गौतमी पाटिल के डांस शो के दौरान घटी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के नेता अब्दुल सत्तार सिल्लोड विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह राज्य के अल्पसंख्यक विकास मंत्री का भी पद संभाल रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही विपक्ष सत्तार पर उनकी भाषा को लेकर निशाना साध रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान दर्शकों पर भड़के सत्तार
वीडियो में देखा गया कि सत्तार मंच से माइक्रोफोन के जरिए पुलिस को निर्देश दे रहे हैं। वह पुलिस को कुछ दर्शकों पर लाठीचार्ज करने के लिए कह रहे थे। डांसर गौतमी पाटिल का डांस शो सत्तार के जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया गया था। बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे, लेकिन जैसे ही डांस शो के दौरान दर्शक उत्साहित होकर शोर मचाने लगे तब सत्तार ने माइक अपने हाथ में ले लिया। वीडियो में यह भी देखा गया कि सत्तार लोगों को बैठने के लिए कह रहे थे, लेकिन जब दर्शक सुनने को तैयार नहीं हुए तो उन्होंने पुलिस को लाठीचार्ज और हड्डियां तोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस से कहा, 'जो लोग ये नौटंकी कर रहे हैं, उन्हें कुत्तों की तरह मारो। पीछे के लोगों पर लाठीचार्ज करो। उन्हें इतना मारो की उनकी हड्डियां टूट जाए।' वहां मौजूद दर्शकों में से एक से सत्तार ने पूछा, 'क्या तुम्हारे पिता ने ऐसा कोई कार्यक्रम देखा है? क्या तुम राक्षक हो? तुम एक इंसान के बच्चे हो तो उसी हिसाब से बर्ताव करो। बैठो और कार्यक्रम के मजे लो।' 

भाषा को लेकर विपक्ष का हमला
विपक्ष और शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने कार्यक्रम के दौरान सत्तार द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सत्तार ने जिस तरह का भाषा का इस्तेमाल किया है वह उनकी संस्कृति को दर्शाता है। इसे सत्तारूढ़ भाजपा और शिदे गुट ने भी स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed