{"_id":"648d81f85959e4834d004366","slug":"video-road-washed-away-by-floods-in-sikkim-2000-tourists-trapped-army-made-a-temporary-road-to-rescue-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: सिक्किम में बाढ़ से बह गई सड़क, फंस गए 2400 पर्यटक, सेना ने संभाला मोर्चा और बना दिया अस्थायी मार्ग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Video: सिक्किम में बाढ़ से बह गई सड़क, फंस गए 2400 पर्यटक, सेना ने संभाला मोर्चा और बना दिया अस्थायी मार्ग
Sat, 17 Jun 2023 03:28 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गैंगटोक
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 17 Jun 2023 03:28 PM IST
सार
पर्यटकों में 60 कॉलेज छात्र भी थे जो तीन दिन से भारी बारिश के कारण लाचेन इलाके में फंसे हुए थे। अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त इलाके में फंसे 2,464 लोगों को निकालने के लिए 19 बस और 70 छोटे वाहनों को भेजा है
विज्ञापन
सिक्किम में आई बाढ़ से बह गई सड़क
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाढ़ की चपेट में आने के बाद से सिक्किम की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उत्तरी सिक्किम के चुंगथंग में स्थित एक सड़क 16 जून को बाढ़ के कारण बह गई। सड़क के बहने से लगभग 2400 पर्यटक वहां फंस गए थे। इसके बाद बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के कर्मचारियों ने सेना के साथ स्वास्तिक प्रोजेक्ट के तहत बारिश में रात भर क्षतिग्रस्त इलाके में पर्यटकों को निकालने की कोशिश की और पर्यटकों के लिए एक अस्थाई क्रॉसिंग का निर्माण किया।
करीबन 300 पर्यटकों को आज दोपहर के 12 बजे तक बाढ़ क्षतिग्रस्त इलाके से बाहर निकाल लिया गया है। गुवाहटी से सेना के पीआरओ महेंद्र रावत ने कहा कि सड़क कनेंक्टिविटी को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इस दौरान पर्यटकों को क्षतिग्रस्त इलाकों से निकालने का काम जारी रहेगा।
पर्यटकों में 60 कॉलेज छात्र भी हैं, जो तीन दिन से भारी बारिश के कारण लाचेन इलाके में फंसे हुए थे। अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने बाढ़ग्रस्त इलाके में फंसे 2,464 लोगों को निकालने के लिए 19 बस और 70 छोटे वाहनों को भेजा है। फिलहाल तीन बस और दो अन्य वाहन 123 पर्यटकों को लेकर गैंगटोक के लिए रवाना हो चुकी है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिक्किम पुलिस, जीआरईएफ, बीआरओ, आईटीबीपी, सेना, ट्रैवल एजेंसी एसोसिएशन सिक्किम की क्विव एक्शन टीम के कर्मचारी फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उत्तर सिक्किम जिला प्रशासन ने फंसे हुए पर्यटकों के बारे में संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर - 8509822997 /116464265 स्थापित की है।
मेघालय में भारी बारिश से लोगों की मौत, भूस्खलन
मेघालय में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण शनिवार को राज्य के पश्चिमी खासी हिल्स जिला स्थित अपने घर में फंसी दो लड़कियों के शव परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों की मदद से बरामद कर लिए गए। एक अन्य घटना में दो दिन पहले पूर्वी खासी हिल्स जिले के मौसीनराम में एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया था। पुलिस ने ट्रक में मौजूद छह लोगों में से चार लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। घटना के समय यह ट्रक थिएडडिएंग गांव जा रहा था।

#WATCH | Over 2000 tourists were stranded in North Sikkim as the road near Chungthang was washed away due to flash floods on 16th June. BRO Project Swastik worked overnight in heavy rains & inclement weather to create a temporary crossing over the affected area to facilitate the… pic.twitter.com/bbuPHvth51
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 17, 2023