{"_id":"5df972dc8ebc3e87d87eb434","slug":"video-of-odisha-minister-daughter-walking-in-prohibited-area-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के मंत्री की बेटी का निषिद्ध क्षेत्र में सैर का वीडियो वायरल, जांच के आदेश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा के मंत्री की बेटी का निषिद्ध क्षेत्र में सैर का वीडियो वायरल, जांच के आदेश जारी
Wed, 18 Dec 2019 05:59 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 18 Dec 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
एनके दास
- फोटो : Social Media
ओडिशा के एक मंत्री की बेटी का फोटोग्राफी के लिए वर्जित इलाके में अपनी दोस्तों के साथ घूमने के मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एक वीडियो में कथित तौर पर दिख रहा है कि हीराकुंड बांध के निषिद्ध क्षेत्र में चार लड़कियां सैर कर रही हैं। इनमें से तीन लड़कियां अभिनेत्री हैं और चौथी लड़की राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एनके दास की बेटी है।
विज्ञापन
हीराकुंड बांध इलाके में फोटोग्राफी निषिद्ध है। इसका पता तब चला जब इनमें से एक लड़की प्रकृति मिश्रा ने एक वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर साझा किया। संबलपुर के एसपी कंवर विशाल सिंह ने इस सिलसिले में हीराकुंड एसडीपीओ से रिपोर्ट मांगी है। ये लड़कियां हीराकुंड से बुरला की यात्रा कर रही थी।
विज्ञापन
रास्ते में वे हीराकुंड बांध के निषिद्ध क्षेत्र में रुकीं और फोटो एवं कुछ वीडियो बनाए। इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो वायरल होने के बाद हटा भी लिया गया।
विज्ञापन