{"_id":"6599826f04b5c62ec20d4894","slug":"video-of-murder-of-gangster-sharad-mohol-surfaced-know-all-updates-in-hindi-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: गैंगस्टर शरद मोहोल की हत्या का वीडियो आया सामने; नजदीक से सटाकर उसके ही गिरोह के लोगों ने मारी थी गोली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Murder: गैंगस्टर शरद मोहोल की हत्या का वीडियो आया सामने; नजदीक से सटाकर उसके ही गिरोह के लोगों ने मारी थी गोली
Sat, 06 Jan 2024 10:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 06 Jan 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Gangster Sharad Mohol murder
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर शरद मोहोल की पुणे में वित्तीय विवाद को लेकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि गैंगस्चर शरद की उसके ही गिरोह के सदस्यों ने गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उसे गोली मारते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
मोहोल को गोली मारने के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे पुणे के कोथरुड की एक संकरी गली में लोगों के एक समूह ने शरद मोहोल पर बहुत करीब से गोली चलाई। जैसे ही शरद को गोली लगी वो जमीन पर गिर गया और फिर उसके लोगों द्वारा उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाते भी दिखाया गया है।
विज्ञापन
इस मामले के मुख्य संदिग्ध के रूप में 20 साल के साहिल पोलेकर का नाम सामने आया है। आरोपियों में दो वकीलों सहित कुल आठ लोग शामिल हैं। सभी आरोपी शुक्रवार देर रात पुणे-सतारा राजमार्ग पर एक ही जगह से हथियार और जिंदा कारतूस के साथ पकड़े गए थे। पोलकर और दो अन्य ने मोहोल में गोलीबारी की थी। पुलिस ने पोलकर के अलावा दो वकीलों- रवींद्र पवार (40) और संजय उदान (43) सहित सभी आठ लोगों की पहचान भी बताई है। अन्य आरोपियों के नाम नामदेव कांगुडे (35), अमित कांगुडे (24), चंद्रकांत शेल्के (22), विनायक गावंकर (20) और विट्ठल गंडाले (34) हैं। सभी को पुणे सातारा रोड पर शिरवाल से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन