फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Video from Pak claiming to destroy Indian post is fake: Army Sources

सेना ने खारिज किया भारतीय चौकी तबाह करने का दावा, कहा- झूठ बोल रहा पाक

Thu, 25 May 2017 06:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Thu, 25 May 2017 06:54 AM IST
विज्ञापन
Video from Pak claiming to destroy Indian post is fake: Army Sources
सीमा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : File Photo

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की चौकियों को तबाह करने का वीडियो जारी करने के बाद पाक बौखला गया है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाक ने भारत की चौकी को तबाह करने के वीडियो का दावा किया था। हालांकि, पाक के इस दावे को सेना ने खारिज कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनएआई का मुताबिक सेना के सूत्रों ने बताया कि पाक द्वारा भारतीय पोस्ट तबाह करने के वीडियो का किया जा रहा दावा झूठा है। उन्होंने कहा कि भारतीय चौकियों की दीवारें काफी मजबूत हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को समर्थन देने और दो सैनिकों की बर्बरतापूर्वक हत्या का मंगलावर को बदला ले लिया। सेना ने कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को तबाह कर दिया। सेना ने इस कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया। ये वीडियो 24 सेकेंड का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की 10 चौकियों को तबाह कर दिया। 
विज्ञापन


सेना ने कहा कि 9 मई को इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। इस ऑपरेशन में जिन हथियारों का प्रयोग किया गया था उनमें रॉकेट लांचर, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल, ग्रेनेड लांचर और रिकॉयल्लेस गन शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अशोक नरूला ने कहा कि पाक सेना हमेशा आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने में मदद करती है। बर्फ पिघलने के बाद इसमें और बढ़ोतरी हो जाती है। इनको रोकने के लिए सेना ने कार्रवाई की और पाक सेना की चौकी को पूरी तरह से तबाह कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed