{"_id":"68beb9dfb8a7b2a7a101ec46","slug":"vice-presidential-poll-right-time-for-patnaik-to-prove-bjd-real-opposition-in-odisha-opcc-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"VP Poll: 'ओडिशा में BJD असली विपक्ष, पटनायक के पास यह साबित करने का सही समय', कांग्रेस की बीजद से अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
VP Poll: 'ओडिशा में BJD असली विपक्ष, पटनायक के पास यह साबित करने का सही समय', कांग्रेस की बीजद से अपील
Mon, 08 Sep 2025 04:41 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 08 Sep 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि बीजद प्रमुख नवीन पटनायक को मंगलवार को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ वोट देकर यह साबित करना चाहिए कि उनकी पार्टी वास्तव में भाजपा के विरोध में है।
विज्ञापन
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा, पटनायक के लिए यह सही मौका है कि वे लोगों को स्पष्ट रूप से बताएं कि उनकी बीजद ही ओडिशा में असली विपक्ष है। उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहना अंततः भाजपा के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित होने के दौरान बीजद के रुख में आए बदलाव की याद दिलाई। दरअसल शुरुआत में पार्टी ने विधेयक का विरोध करने का फैसला किया था। हालाँकि, राज्यसभा में इसे पेश किए जाने से कुछ समय पहले बीजद ने अचानक अपना रुख बदल दिया। उसने आधिकारिक व्हिप जारी करने से परहेज किया और अपने सांसदों को अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर वोट करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि पटनायक एक लोकप्रिय नेता हैं और उनकी बीजद राज्य में एक बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा, हालांकि वे कांग्रेस और भाजपा दोनों से समान दूरी बनाए रखने का दावा करते हैं, लेकिन वे विधानसभा या अन्य सार्वजनिक मंचों पर ऐसा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय पार्टी से उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान ऐसा कोई निर्णय न लेने का आग्रह किया जो भाजपा के सामने आत्मसमर्पण जैसा लगे।