{"_id":"5ec328848ebc3e909e0122c2","slug":"vice-president-venkaiah-naidu-asked-for-change-in-attitude-to-survive-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनुष्य को प्रकृति के साथ तालमेल बैठाने की जरूरत : उपराष्ट्रपति नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनुष्य को प्रकृति के साथ तालमेल बैठाने की जरूरत : उपराष्ट्रपति नायडू
Tue, 19 May 2020 05:59 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 19 May 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग कराते उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि कोरोना महामारी के कारण अब सबका जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा। महामारी से मिले सबक के आधार पर मनुष्य को प्रकृति के साथ तालमेल बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाए जाने के एक दिन बाद, नायडू ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में तनाव और चिंता को छोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। नायडू ने कहा कि जीवन को अलग-थलग रहकर नहीं जिया जा सकता है और वायरस ने हमारे जीवन की कमियों को उजागर कर दिया है। कोरोना से पहले के जीवन का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि लोग खुशी और भौतिक उन्नति की तलाश में अकेले हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह इसका भी संकेत है कि सह-अस्तित्व के बीच ही सबका जीवन संभव है।
विज्ञापन