फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vice president jagdeep dhankhar said Thriving democracy can not sustain constant acrimony political tension

Vice President: 'लोकतंत्र लगातार कटुता बर्दाश्त नहीं कर सकता', उपराष्ट्रपति बोले- राजनीतिक तनाव घटाने की जरूरत

Mon, 21 Jul 2025 03:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 21 Jul 2025 03:40 PM IST
सार

राज्यसभा सभापति ने सभी राजनीतिक दलों से सौहार्द और आपसी सम्मान को बढ़ावा देने और एक दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा या व्यक्तिगत हमलों से बचने का आग्रह किया। धनखड़ ने कहा, 'आंतरिक लड़ाई हमारे दुश्मनों को मज़बूत बनाती है और हमें बांटती है।'

विज्ञापन
vice president jagdeep dhankhar said Thriving democracy can not sustain constant acrimony political tension
जगदीप धनखड़ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राज्यसभा सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि एक फलता-फूलता लोकतंत्र निरंतर कटुता के हालात बर्दाश्त नहीं कर सकता। उपराष्ट्रपति ने राजनीतिक पार्टियों से एक दूसरे पर सार्वजनिक तौर पर निजी हमले न करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि बातचीत और चर्चा ही संघर्ष के बिना आगे बढ़ने का रास्ता हैं। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से तनाव घटाने और विकास की राजनीति करने की अपील की। 
विज्ञापन


राजनीतिक तनाव घटाने की अपील
जगदीप धनखड़ ने सोमवार को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान ये बातें कही। उपराष्ट्रपति का यह बयान इस मायने में भी अहम है क्योंकि विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमले और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान आदि जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रहा है और सदन में इन मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि एक फलता-फूलता लोकतंत्र लगातार कटुता बर्दाश्त नहीं कर सकता। राजनीतिक तनाव घटना चाहिए। टकराव राजनीति का सार नहीं है। राजनीतिक दल अलग-अलग तरीकों से समान लक्ष्य पाने के प्रयास कर सकती हैं, लेकिन कोई भी राष्ट्र के हितों का विरोध नहीं करता।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ED: 'हमें मुंह खोलने के लिए मजबूर न करें', सुप्रीम कोर्ट की ईडी को लताड़; कर्नाटक सीएम की पत्नी को दी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


आपसी सौहार्द बढ़ाने की अपील
राज्यसभा सभापति ने सभी राजनीतिक दलों से सौहार्द और आपसी सम्मान को बढ़ावा देने और एक दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा या व्यक्तिगत हमलों से बचने का आग्रह किया। धनखड़ ने कहा, 'आंतरिक लड़ाई हमारे दुश्मनों को मज़बूत बनाती है और हमें बांटती है। भारत की ऐतिहासिक ताकत संवाद और विचार-विमर्श में निहित है, हमारी संसद को मार्गदर्शन करना चाहिए।' सदन में 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले और 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed