उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले: ऑपरेशन सिंदूर जारी, भारत ने सबक सिखाया, दुनिया की कोई ताकत हमें निर्देश नहीं दे सकती
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और भारत ने आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि भारत शांति और अहिंसा में विश्वास रखता है। हमारा उद्देश्य मानवता की भावना जगाना है, न कि हिंसा फैलाना। धनखड़ ने कहा कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और अपने फैसले स्वयं लेता है, दुनिया की कोई ताकत हमें निर्देश नहीं दे सकती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि ऑपेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवादियों को सबक सिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को यह नहीं बता सकती कि हमें अपने मामलों को कैसे संभालना है।
धनखड़ ने उपराष्ट्रपति निवास में भारतीय रक्षा संपदा सेवा (आईडीईएस) के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, हमने उनको (पाकिस्तान और आतंकवादी) सबक सिखाया और अच्छे से सिखाया। हमने बहावलपुर और मुरिदके को चुना और फिर अस्थायी समझौते पर पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, जारी है।
ये भी पढ़ें: 'राहुल गांधी की मानसिकता देशद्रोही जैसी', कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा का पलटवार
उपराष्ट्रपति ने आगे कहा, कुछ लोग सवाल करते हैं कि इसे क्यों रोका गया? हम शांति और अहिंसा में भरोसा रखने वाला देश हैं। यह (गौतम) बुद्ध, महावीर और (महात्मा) गांधी की धरती है। हम तो जीवों को भी नहीं मारना चाहते हैं, फिर इंसानों को कैसे निशाना बना सकते हैं? हमारा मकसद लोगों में समझ और मानवता की भावना को जगाने का था। हमने कड़ा सबक दिया है। हालांकि, हमारे कुछ लोगों को इसे समझना होगा और इसकी सराहना करनी होगी।
उन्होंने आगे कहा, बाहर की कहानियों से प्रभावित न हों। एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में इस देश में सभी फैसले इसके नेतृत्व की ओर से लिए जाते हैं। दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो भारत को यह निर्देश दे कि उसे अपने मामलों को कैसे संभालना है। हम एक देश हैं और अन्य देशों के साथ भी एक समुदाय की तरह रहते हैं। हम मिलकर काम करते हैं। हमारी बीच परस्पर सम्मान और कूटनीतिक संवाद होता है। लेकिन आखिरकार हम एक संप्रभु देश हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.