फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi's mentality is like that of a traitor BJP hits back at Congress leaders statement

Congress-BJP Politics: 'राहुल गांधी की मानसिकता देशद्रोही जैसी', कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा का पलटवार

Sat, 19 Jul 2025 08:04 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 19 Jul 2025 08:04 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पांच जेट गिराने के बयान ने भारत में सियासी विवाद को जन्म दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से इस मामले में सफाई मांगी और कहा कि देश को इसका सच जानने का अधिकार है। इसके जवाब में भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह पाकिस्तान की तरफदारी कर रहे हैं और उनकी मानसिकता देशद्रोही जैसी है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi's mentality is like that of a traitor BJP hits back at Congress leaders statement
भाजपा नेता अमित मालवीय और कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऑपरेशन सिंदूर के पांच जेट विमानों को गिराने के एक बयान से भारत में सियासी घमासान मच गया है। विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्रंप को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रंप के बयान का वीडियो साझा करते हुए हिंदी में लिखा कि मोदी जी, इन पांच जेट का सच क्या है? देश को जानने का हक है। ये सियासी घमासान सातवें आसमान पर तब पहुंचा जब भाजपा ने भी राहुल के इस बयान पर जबरदस्त पलटवार किया। 

विज्ञापन


राहुल गांधी को तकलीफ हो रही- मालवीय
राहुल गांधी के सवाल पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने जबरदस्त पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने अपने बयान में भारत का नाम नहीं लिया, तो राहुल गांधी ने क्यों मान लिया कि जेट भारत के थे? उन्होंने राहुल गांधी पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि राहुल गांधी की मानसिकता देशद्रोही जैसी है। पाकिस्तान तो अब तक ऑपरेशन सिंदूर से उबरा नहीं है, लेकिन राहुल गांधी को तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Rahul Gandhi: 'मेक इन इंडिया नहीं असेंबल इंडिया कहिए'; राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था ट्रंप का बयान?
बता दें कि ट्रंप ने एक निजी डिनर के दौरान कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पांच जेट विमानों को मार गिराया गया, लेकिन उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वे जेट भारत के थे या पाकिस्तान के। वीडियो में ट्रंप ने कहा कि असल में विमान हवा में ही गिराए जा रहे थे। चार या पांच, लेकिन मुझे लगता है पांच जेट गिराए गए थे।


ट्रंप के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रंप के बयान का वीडियो साझा करते हुए हिंदी में लिखा कि मोदी जी, इन पांच जेट का सच क्या है? देश को जानने का हक है।


क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
गौरतलब है कि ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किया था। इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान के नौ स्थानों पर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय शामिल थे।

ये भी पढ़ें:- Mizoram: म्यांमार-बांग्लादेश से आए शरणार्थियों का लिया जाएगा बायोमेट्रिक रिकॉर्ड, कब से शुरू होगी प्रक्रिया?

भारतीय सेना ने क्या कहा?
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा था कि कुछ नुकसान जरूर हुआ, लेकिन कितने जेट गिरे, यह महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि क्यों गिरे, यह जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी रणनीतिक गलती को पहचाना, उसमें सुधार किया और दो दिन बाद फिर से अभियान चलाया जिसमें सभी विमान सफलतापूर्वक लक्ष्यों को भेद कर लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed