फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Admiral Hari Kumar To Took Over As New Indian Navy Chief On November 30

Indian Navy Chief: एडमिरल हरि कुमार ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार, मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; वीडियो वायरल

Tue, 30 Nov 2021 03:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क/ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली/लखनऊ।
न्यूज डेस्क/ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली/लखनऊ। Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 30 Nov 2021 03:04 PM IST
सार

एडमिरल आर हरि कुमार ने मंगलवार को नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एडमिरल केबी सिंह की जगह ली। 

विज्ञापन
Admiral Hari Kumar To Took Over As New Indian Navy Chief On November 30
एडमिरल आर हरि कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

एडमिरल आर हरि कुमार ने मंगलवार को नौसेना प्रमुख प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया है। इस पदभार से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। गार्ड ऑफ ऑनर मिलने के बाद हरि कुमार काफी भावुक दिखे। उन्होंने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनके गले से लिपट गए। इस दौरान उनकी मां भी भावुक दिखाई दीं। उन्होंने एडमिरल केबी सिंह की जगह ली।

विज्ञापन


30 महीने के कार्यकाल के बाद केबी सिंह आज सेवानिवृत्त हो गए। एडमिरल आर हरि कुमार ने एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के हिस्से के तौर पर बने थिएटर कमांड स्ट्रक्चर की मूल स्थापना में अहम भूमिका निभाई है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नौ सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। भारत की समुद्री सीमा की चुनौतियों और हितों के लिए आगे भी काम होता रहेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 39 साल के अपने शानदार करियर के दौरान एडमिरल हरि कुमार भारतीय नौसेना की विभिन्न कमांड में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने स्टाफ एवं निर्देशिक नियुक्तियों में भी काम किया है। उनकी कमांड समुद्री कमांड में आईएनएस निशंक, मिसाइल कॉरवेट, आईएनएस कोरा और गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस रणवीर शामिल हैं। 


इसके अलावा उन्होंने भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विराट की कमान भी संभाली है। वह पश्चिमी बेड़े के ऑपरेशन्स अधिकारी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वाइस एडमिरल आर हरि कुमार अमेरिका के नेवल वार कॉलेज, म्हो के आर्मी वार कॉलेज और यूनाइटेड किंगडम के रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज में अध्ययन कर चुके हैं। 

वाइस एडमिरल अजेंद्र बने वेस्टर्न नेवल कमांड के कमांडिंग इन चीफ
वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह वेस्टर्न नेवल कमांड के कमांडिंग इन चीफ नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले वे ईस्टर्न नवल कमांड के भी कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं। वे देश के उन चुनिंदा अधिकारियों में हैं, जो नौसेना के दोनों कमांड के कमांडिंग इन चीफ रहे हैं। वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह लखनऊ के कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र रहे हैं। स्कूल के रजिस्ट्रार लेफ्टिनेंट कर्नल उदय प्रताप सिंह ने बताया कि अजेंद्र बहादुर 1983 बैच के छात्र रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed