फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice Admiral Hari Kumar Self-reliance in small arms manufacturing is fundamental requirement India

वाइस एडमिरल हरि कुमार बोले- छोटे हथियार निर्माण में आत्म-निर्भरता भारत की मूलभूत आवश्यकता है

Thu, 20 Feb 2020 03:31 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 20 Feb 2020 03:31 PM IST
सार

चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी अध्यक्ष (सीआईएससी) के एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख वाइस एडमिरल आर हरि कुमार ने गुरुवार को कहा कि भले ही सशस्त्र बलों की तत्काल आवश्यकताएं इस समय आयात से पूरी हो रही हैं, लेकिन भारत को छोटे हथियारों के निर्माण में आत्म-निर्भर होने की आवश्यकता है।
 

विज्ञापन
Vice Admiral Hari Kumar Self-reliance in small arms manufacturing is fundamental requirement India
vice admiral hari kumar - फोटो : Twitter

विस्तार

वाइस एडमिरल हरि कुमार ने उम्मीद जताई कि निजी कंपनियों के दौड़ में शामिल होने से रक्षा विनिर्माण अधिक प्रतिस्पर्धी होगा। उन्होंने कहा कि रक्षा खरीदारी प्रक्रिया में जारी सुधारों के तहत ओईएम (मौलिक उपकरण विनिर्माताओं) को इस (छोटे हथियारों के) बाजार में प्रवेश के लिए भारतीय कंपनियों के साथ साझीदारी करने का अवसर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


कुमार ने यहां छोटे हथियारों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी मौजूदा एवं तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए हम आयात कर रहे हैं, लेकिन इस क्षेत्र में आत्म-निर्भरता दीर्घकाल में देश की मूलभूत आवश्यकता है। यह आवश्यक है कि मूलभूत हथियारों का निर्माण यहां हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छोटे हथियारों की सूची के आधुनिकीकरण के लिए डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) एक नई राइफल बना रहा है और एआरडीई (आयुध अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान) गोला बारूद बना रहा है। हमें उम्मीद है कि यह जल्द ही परीक्षण के लिए तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अग्रिम बलों के लिए राइफल की त्वरित खरीदारी के मामले में प्रगति हो रही है और साथ ही अमेठी में 6.7 लाख एके 203 राइफलों के निर्माण को लेकर रूस के साथ संयुक्त उपक्रम एक बड़ी बात है।


कुमार ने कहा कि हमें मूलभूत सैन्य क्षमता में आत्म निर्भरता हासिल करने की आवश्यकता है ताकि अग्रिम बलों को समकालीन हथियार मिल सकें। हमें हमारे माननीय प्रधानमंत्री की सोच के अनुसार ‘मेक इन इंडिया’ पहल के लिए ऐसा करने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed