फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP says, Modi government follow Trump government over Islamic terrorism

विहिप की मांग, आतंक पर ट्रंप नीति अपनाए मोदी सरकार

Tue, 11 Jul 2017 10:14 PM IST
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली।
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Tue, 11 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
VHP says, Modi government follow Trump government over Islamic terrorism
विहिप कार्यकर्ता - फोटो : thenortheasttoday
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद विश्व हिन्दू परिषद ने सरकार से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति अपनाने की मांग करते हुए कश्मीरी और देशभर के जिहादी आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाही करने को कहा है। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को इस्लामिक आतंक से जोडते हुए विहिप के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा है कि जिहादी इस्लामिक आतंक को ख़त्म करना ही होगा। भारत सरकार भी वैश्विक सत्य को समझते हुए जेहादियों को नौकरी और शिक्षा देना बंद करे।
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ फूटा हिंदू जागरण मंच का गुस्सा, ऐसे निकाली भड़ास
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान का उदाहरण पेश करते हुए जैन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि जेहादिस्ट इस्लामिस्ट दुनिया की जमीन और लोग इनपर नियंत्रण चाहते हैं। हमें जिहादी इस्लामिक आतंक को ख़त्म करना ही होगा। आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विहिप ने कहा है कि सरकार अब शब्दों से खेलने के बजाय जिहादी आतंक को ख़त्म करने में लगे। वरना, कश्मीर ही नहीं, समूचा भारत जिहादी आतंक के हमलों का शिकार हो जाएगा 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से संयम बरतने की विहिप की अपील 
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी घटना के बाद देशभर के लोगों में व्याप्त गुस्से को देख विहिप ने जनता से संयम बरतने की अपील करते हुए विरोध के लिए लोकतांत्रिक रास्ते अपनाने का आह्वान किया है। विहिप ने सुरक्षा बलों पर लगातार हो रहें हमलों की कड़ी निंदा भी की है। 


सेना में कश्मीरी मुस्लिमों की भर्ती बैन करने की मांग 
आतंकी घटनाओं से गुस्से में भरी विहिप ने सरकार से मांग किया है कि वह भारतीय सेना के साथ देश और कश्मीर के अन्य सुरक्षा बलों में भी कश्मीरी मुसलमानों की भर्ती तुरंत बंद करें। जिन्हें भर्ती किया गया है, उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाए। विहिप महासचिव का कहना है कि सेना में भर्ती होकर जेहादी लोग बंदूकें आदि हथियार लेकर भाग जाते हैं और हमारी सेना और जनता पर जिहादी हमले करते हैं। 

गौरतलब है कि सोमवार 10 जुलाई को कश्मीर में अमरनाथ के दर्शन कर लौटनेवाली बस पर अनंतनाग के पास आतंकियों ने हमला किया था। जिसमें 7 यात्रियों की मौत हुई है। इस घटना के बाद देश में आतंकियों के इस कार्रवाई के खिलाफ गुस्सा भरा हुआ है। केंद्र और राज्य की महबूबा सरकार पर भी घटना के बाद से दबाव है। ऐसे में सरकार से ट्रप नीति अपनाने की विहिप की मांग को और दबाव बढ़ाने वाला माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed