फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hindu jagrn manch protest against pakistan after terrorist attack in kashmir

पाकिस्तान के खिलाफ फूटा हिंदू जागरण मंच का गुस्सा, ऐसे निकाली भड़ास

Tue, 11 Jul 2017 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 11 Jul 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
hindu jagrn manch protest against pakistan after terrorist attack in kashmir
protest against pakistan

अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने मंगलवार को चंद्राचार्य चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष आर्यन उपाध्याय ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। केंद्र सरकार को पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर बार भरत के साथ किए गए समझौतों का उल्लंघन करता है। केंद्र सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

 
महानगर महामंत्री राकेश लोहट ने कहा कि अमरनाथ यात्रा हिंदुओं की पावन यात्रा है इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है।

केंद्र को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह ठीक से करना चाहिए। आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष आदित्य राणा ने कहा कि बार-बार आतंकी भारत की सीमाओं में प्रवेश कर जाते हैं ऐसे में केन्द्र सरकार की नीतियों पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed