{"_id":"5dca50168ebc3e5b01262661","slug":"venkaiah-naidu-convenes-all-party-meeting-on-17-november-to-make-winter-session-a-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकालीन सत्र को लेकर वेंकैया नायडू ने 17 नवंबर को बुलाई सर्वदलीय बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शीतकालीन सत्र को लेकर वेंकैया नायडू ने 17 नवंबर को बुलाई सर्वदलीय बैठक
Tue, 12 Nov 2019 02:47 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने 18 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र को सफल बनाने सहित अन्य अहम मुद्दों पर विचार विमर्श करने के लिए उच्च सदन में विभिन्न दलों के नेताओं की 17 नवंबर को बैठक बुलाई हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उच्च सदन के 250वें सत्र की आगामी सोमवार को शुरुआत होने से पहले रविवार की शाम को सभापति नायडू सभी दलों के नेताओं के साथ उपराष्ट्रपति निवास में बैठक करेंगे।
विज्ञापन
इस सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि बैठक में सत्र के दौरान 26 नवंबर को पड़ने वाले 70वें संविधान दिवस एवं महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन की रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
इस बैठक को महत्वपूर्ण बताते हुए अधिकारी ने कहा कि इसमें आगामी सत्र को पिछले सत्र की ही तरह कामकाज के लिहाज से कारगर बनाने की कार्ययोजना तय की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि ससंद के 249वें सत्र में दोनों सदनों की बैठकें सामान्य तौर पर बिना किसी गतिरोध के संपन्न होने के कारण पिछला सत्र कार्य निष्पादन के लिहाज से सर्वाधिक फलदायी रहा था। शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा।