फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devasthanam Board case: CM Arvind Kejriwal will make Uttarakhand the spiritual capital of Hindus

देवस्थानम बोर्ड मामला: उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे सीएम केजरीवाल, किया ये चुनावी वादा

Tue, 17 Aug 2021 11:53 PM IST
Kuldeep Singh डिजीटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजीटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 17 Aug 2021 11:53 PM IST
सार

  • दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी और दूसरी तरफ उत्तराखंड हिन्दुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी
  • अगर उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाया के अनुसार ढांचा तैयार किया जाता है तो आज की तुलना में 10 गुना ज्यादा दर्शनार्थी आएंगे

विज्ञापन
Devasthanam Board case: CM Arvind Kejriwal will make Uttarakhand the spiritual capital of Hindus
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में बड़ा चुनावी दांव खेला है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड को हिंदुओं के अध्यात्म की राजधानी के रूप में विकसित करने का वादा किया है। देवस्थानम बोर्ड के मामले पर उत्तराखंड में कठोर आलोचना झेल रही भाजपा के सामने आम आदमी पार्टी का ये चुनावी वादा बड़ा खेल कर सकता है। केजरीवाल ने आज यह बात पूर्व कर्नल अजय कोठियाल को पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने के अवसर पर कही। 

विज्ञापन


भारी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी देवभूमि के लोगों के साथ मिल कर उत्तराखंड को विश्व भर के हिन्दुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएगी। एक तरफ दिल्ली देश की प्रशासनिक राजधानी होगी और दूसरी तरफ उत्तराखंड हिन्दुओं की आध्यात्मिक राजधानी होगी। एक तरफ लोग यहां दर्शन करने आएंगे और उन्हें आध्यत्मिक सुख मिलेगा, वहीं युवाओं को रोजगार मिलेगा और रोजगार के नए-नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


चुनाव के समय केजरीवाल ने हर वर्ग की नब्ज पकड़ने की कोशिश की। उत्तराखंड में पर्यटन रोजगार का सबसे बड़ा साधन है। आध्यात्मिक राजधानी को रोजगार से जोड़ते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाया जाता है और इसके अनुसार ढांचा तैयार किया जाता है तो उत्तराखंड में आज की तुलना में 10 गुना ज्यादा दर्शनार्थी आएंगे। इससे उन्हें तो लाभ मिलेगा ही, उत्तराखंड के युवाओं को भारी मात्रा में रोजगार भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्तराखंड में हरिद्वार, जागेश्वर धाम, धारी देवी, गोलू देवता, कैची धाम, बाराही देवी, तपकेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव समेत सभी देवी-देवताओं का वास है। हिंदुओं की श्रद्धा के बहुत सारे तीर्थ स्थान हैं। पूरी दुनिया भर से हिंदू  उत्तराखंड में बड़ी श्रद्धा के साथ देवी- देवताओं के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। 


केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड हिंदुओं की अध्यात्मिक राजधानी बनेगी तो बहुत फर्क पड़ेगा। चारधाम की यात्रा से दुनिया भर के लोगों को विश्वास और  सकून मिलता है। साथ ही, स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार के रोजगार मिलते हैं। यदि उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी बन गई तो यहां पर काफी बदलाव आएगा। आध्यात्मिक टूरिज्म जो उत्तराखंड से निकलकर केरल में प्रसिद्ध हो गया, वह सारा उत्तराखंड में आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed