फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Varsha Raut wife of Shiv Sena MP Sanjay Raut reaches ED office in Mumbai

पीएमसी बैंक घोटाला: संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से ईडी की पूछताछ खत्म

Mon, 04 Jan 2021 07:52 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 04 Jan 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Varsha Raut wife of Shiv Sena MP Sanjay Raut reaches ED office in Mumbai
पत्नी वर्षा के साथ संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत पीएमसी बैंक घोटाला मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचीं थी। ताजा जानकारी के अनुसार अब उनसे पूछताछ खत्म हो गई है और वह अपने घर के लिए निकल गई हैं। बता दें कि वर्षा राउत को इससे पहले भी ईडी ने नोटिस भेजा था लेकिन स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्होंने पेश होने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन


24 नवंबर को जारी हुआ था वर्षा को पहला समन
सूत्र बताते हैं कि ईडी ने वर्षा राउत को पहला समन 24 नवंबर को हाजिर होने के लिए जारी किया था। उसके बाद 11 दिसंबर और फिर 29 दिसंबर को पेश होने की नोटिस दी गई थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है मामला
दरअसल राज्यसभा सदस्य संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत को कुछ दिन पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला था कि प्रवीण राउत की पत्नी के बैंक खाते से संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत के खाते में लेन-देन हुआ था। ईडी ने इसकी जांच की तो पाया कि यह लेन-देन 54 लाख रुपए का था। संजय राउत की पत्नी शक के घेरे में आ गईं। इसी लेन-देन की जानकारी के लिए ईडी के अधिकारियों ने वर्षा राउत को नोटिस जारी किया था।
 
इस तरीके से वर्षा राउत के बैंक खाते में पहुंचा पैसा
ईडी जिस पैसे के लेनदेन के बारे में वर्षा राउत से पूछताछ करना चाहती है। वह रकम पहले पीएमसी बैंक से एचडीआईएल के वधावन बंधुओं के पास आता है। एचडीआईएल का कुछ पैसा प्रवीण राउत के खाते में जमा होता है। उसके बाद प्रवीण ने अपनी पत्नी माधुरी राउत को पैसे दिए। माधुरी के बैंक खाते से होते हुए 54 लाख रुपया संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत के खाते में पहुंचता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed