Vande Bharat Train: पटरियों पर फर्राटा भर रहीं 14 वंदे भारत, जल्द ही 31 ट्रेनें इन शहरों से होंगी शुरू
Vande Bharat Train: अगस्त 2023 तक सरकार का इरादा 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने का है। जिन रूटों पर जल्द ही वंदे भारत ट्रेन चलने की संभावना है, उनमें मुंबई से मडगांव, जबलपुर से इंदौर, हावड़ा से पुरी, सिकंदराबाद से पुणे, तिरुवनंतपुरम से मंगलुरु, चेन्नई एग्मोर से कन्याकुमारी, मंगलुरु से मैसूर, इंदौर से जयपुर रूट शामिल हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की पहली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन इन दिनों यात्रियों को खूब पसंद आ रही हैं। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा रहा है कि देश में चल रही अधिकांश वंदे भारत ट्रेनों का ऑक्यूपेंसी रेट 80 से 100 फीसदी है। देश में इस समय 14 वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही हैं। केंद्र सरकार का इरादा अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को पटरियों पर उतारना है।
इन 75 ट्रेनों में से 31 ट्रेनें जल्दी ही पटरियों पर नजर आएंगी। यह ट्रेनें शताब्दी एक्सप्रेस से भी कम समय में अपना सफर पूरा कर करती हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को जबरदस्त सुविधाएं भी मिलती हैं, जो अन्य ट्रेनों में नहीं है। अगस्त 2023 तक सरकार का इरादा 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने का है। जिन रूटों पर जल्द ही वंदे भारत ट्रेन चलने की संभावना है, उनमें मुंबई से मडगांव, जबलपुर से इंदौर, हावड़ा से पुरी, सिकंदराबाद से पुणे, तिरुवनंतपुरम से मंगलुरु, चेन्नई एग्मोर से कन्याकुमारी, मंगलुरु से मैसूर, इंदौर से जयपुर शामिल हैं।
इसके अलावा विजयवाड़ा से चेन्नई सेंट्रल, जयपुर से आगरा, नई दिल्ली से कोटा, नई दिल्ली से बीकानेर, मुंबई से उदयपुर, हावड़ा जंक्शन से बोकारो स्टील सिटी, हावड़ा जंक्शन से जमशेदपुर, हावड़ा जंक्शन से पटना, हावड़ा जंक्शन से वाराणसी, विशाखापट्टनम से शालीमार, भुवनेश्वर से विशाखापट्टनम, तिरुपति से विशाखापट्टनम, नरसापुरम से विशाखापट्टनम, नरसापुरम से गुंटूर बेंगलुरु से धारवाड़, बेंगलुरु से विजयवाड़ा, बेंगलुरु से कुरनूल, बेंगलुरु से कोयंबटूर, एर्नाकुलम जंक्शन से चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एग्मोर से मदुरई जंक्शन, चेन्नई सेंट्रल से सिकंदराबाद और बेंगलुरु से कन्याकुमारी शामिल हैं।
वर्तमान में देश में 14 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। जिन रूटों पर यह ट्रेन दौड़ रही हैं उनमें नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, गांधीनगर-मुंबई, नई दिल्ली-अंब अदौरा, चेन्नई-मैसूर, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मुंबई-सोलापुर, मुंबई-शिरडी, दिल्ली-भोपाल, सिकंदराबाद-तिरुपति, चेन्नई-कोयंबटूर और दिल्ली-अजमेर रूट शामिल हैं।