Kashi: काशी का विशाल पुल देखने पहुंचे अश्विनी वैष्णव, बोले- इस पर निकलेंगी चार रेलवे लाइन और छह लेन का हाईवे
रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि काशी रेलवे स्टेशन के पास अंतरदेशीय जलमार्ग के घाट बनाए जाएंगे। इससे क्षेत्र का इंटर-मॉडल विकास होगा। उन्होंने कहा कि नई तकनीक के साथ नई परियोजना शुरू करने पर बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र और देश की प्राचीन धार्मिक नगरी काशी में गंगा नदी पर विशाल नया पुल बन रहा है। इस पुल पर 4 रेलवे लाइनें और 6 लेन हाईवे होगा। इसके अलावा काशी रेलवे स्टेशन पर घाट बनाए जाएंगे, जिनसे अंतरदेशाीय जलमार्ग को बढ़ावा मिलेगा।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज वाराणसी में इन दोनों परियोजनाओं का निरीक्षण करने के बाद मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज दो बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इनमें गंगा नदी पर एक नया पुल बन रहा है, जिसमें 4 रेलवे लाइनें और 6 लेन हाईवे होंगे। और काशी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होगा। स्टेशन के कायाकल्प पर 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि काशी रेलवे स्टेशन के पास अंतरदेशीय जलमार्ग के घाट बनाए जाएंगे। इससे क्षेत्र का इंटर-मॉडल विकास होगा। उन्होंने कहा कि नई तकनीक के साथ नई परियोजना शुरू करने पर बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। हर कोई सिस्टम को आत्मसात कर रहा है और उससे सीख रहा है। इस परियोजना के बाद देश भर में नए गलियारों का निर्माण किया जाएगा।
Inspection of 2 big projects done today - a new bridge across river Ganga which will have 4 Railway lines & 6 lanes of Highway and redevelopment of Kashi Railway Station. With expense of Rs 350 Cr complete redevelopment of Kashi station will be done: Railway Min Ashwini Vaishnaw pic.twitter.com/xdSJpJXBrt
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 5, 2022
वैष्णव ने कहा कि काशी बहुत समय से एक महत्वपूर्ण स्टेशन रहा। इसके पुनर्विकास से आसपास के क्षेत्रों में अच्छा प्रभाव पड़ेगा। वैष्णव ने काशी रेलवे स्टेशन और मालवीय पुल का भी निरीक्षण किया।