फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vaccine Crisis in India: There is many states Facing vaccine shortage include Delhi Maharashtra Odisha vaccine drive vaccination

कैसे हारेगा कोरोना: टीकाकरण के तीसरे चरण पर टीके की कमी का 'ग्रहण', जानें किन-किन राज्यों में है वैक्सीन की कमी

Wed, 12 May 2021 02:24 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 12 May 2021 02:24 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के कहर के बीच देश में टीकाकरण अभियान को तेज किया जा रहा है, लेकिन दिल्ली, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई राज्य सरकारों ने दावा किया है कि उनके यहां वैक्सीन की भारी किल्लत है।

विज्ञापन
Vaccine Crisis in India:  There is many  states Facing vaccine shortage include Delhi Maharashtra Odisha vaccine drive vaccination
vaccine, vaccination - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। हर रोज लाखों लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ रहे हैं और हजारों लोगों की जान जा रही है। कोरोना संक्रमण के कहर के बीच देश में टीकाकरण अभियान में तेज किया जा रहा है, लेकिन दिल्ली, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत कई राज्य सरकारों ने दावा किया है कि उनके यहां वैक्सीन की भारी किल्लत है। इस बाबत उन्होंने केंद्र सरकार से बड़ी संख्या में वैक्सीन की मांग की है। आइए बताते हैं कि देश में किन किन राज्यों में है वैक्सीन की कमी...

विज्ञापन


दिल्ली: 100 टीकाकरण केंद्र बंद करने की आई नौबत
देश की राजधानी दिल्ली में वैक्सीन की भारी किल्लत है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में कोवैक्सीन की सप्लाई बंद हो गई है। दिल्ली की स्थिति ये है कि अब करीब 100 वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने की नौबत आ गई है। सिसोदिया के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने कुल 1.34 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डिमांड की थी, जिसमें से 67 लाख कोवैक्सीन शामिल थीं, लेकिन अब कोवैक्सीन वालों की तरफ से जवाब आया है कि वो वैक्सीन नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



महाराष्ट्र: वैक्सीन की कमी, 18+ को नहीं लगेगा टीका
महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण रोक दिया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में केवल 35,000 कोवैक्सीन की डोज बची हैं, जबकि पांच लाख लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज दी जानी है। राज्य में अभी कुल 2.75 लाख वैक्सीन डोज उपलब्ध हैं। वैक्सीन की कमी के चलते 18 से 44 उम्र तक के लोगों का टीकाकरण बंद कर दिया गया है। अब जो वैक्सीन डोज हैं, उनसे सिर्फ 45 साल से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण किया जाएगा।

ओडिशाा: कोरोना का कहर बढ़ा, वैक्सीन की हो गई किल्लत

ओडिशा के कई जिलों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है। ऐसे में राज्य सरकार ने वैक्सीनेशन को तेज रफ्तार देने के लिए बड़ा कदम उठाया है, लेकिन वैक्सीन की कमी इसके आड़े आ रही है। कोरोना के इस कहर के बीच मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर पर मुहर लगी। यानी बड़ी मात्रा में वैक्सीन हासिल करने के लिए अब राज्य सरकार नेशनल-इंटरनेशनल कंपनियों से संपर्क साधेगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और महाराष्ट्र ने कोविड टीकों के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला है। ओडिशा ऐसा करने वाला पांचवां राज्य बन गया है।

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी वैक्सीन की किल्लत
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने कहा कि राज्य में 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण शुरू होने से वैक्सीन की किल्लत हो गई है। इसके लिए हम दो करोड़ वैक्सीन की आपूर्ति के लिए ग्लोबल टेंडर निकालने जा रहे है। वहीं तेलंगाना सरकार के बयान में कहा गया कि राज्य की कैबिनेट ने वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करने का निर्णय किया है। इसी तरह आंध्र प्रदेश के अधिकारियों ने कहा कि वैक्सीन के लिए एक-दो दिन के भीतर ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ और हरियाणा में भी टीके की कमी
छत्तीसगढ़ और हरियाणा में भी वैक्सीन की भारी किल्लत है। यहां की सरकारों ने भी केंद्र से बड़ी मात्रा में वैक्सीन देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed