फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vaccination: 17.26 crore vaccine dose given to people so far

भारत में अब तक कोविड-19 के 17.26 करोड़ टीके लगाए गए

Tue, 11 May 2021 08:53 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 11 May 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: 17.26 crore vaccine dose given to people so far
Vaccine - फोटो : बासित जरगर

देश में अब तक कोविड-19 टीके की 17.26 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के 5,18,479 लाभार्थियों को सोमवार को पहली खुराक मिली, जिससे टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के शुरू होने के बाद से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीका लगवाने वाले इस श्रेणी के लोगों की संख्या बढ़कर 25,52,843 हो गई।

विज्ञापन


इस आयुवर्ग में अबतक महाराष्ट्र के 5,10,347, राजस्थान के 4,11,002, दिल्ली के 3,66,309, गुजरात के 3,23,601 और हरियाणा के 2,93,716, बिहार के 1,77,885, उत्तर प्रदेश के 1,66,814 और असम के 1,06,538 लोगों ने टीका लगवाया है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक दी गई कोविड-19 टीके की खुराकों की कुल संख्या बढ़कर 17,26,33,761 हो गई है।

इसके अलावा, 45 से 60 वर्ष के बीच के 5,54,97,658 और 71,73,939 लाभार्थियों को क्रमशः पहली और दूसरी खुराक दी गई है, जबकि 60 साल से अधिक के 5,38,00,706 और 1,56,39,381 लाभार्थियों ने पहली और दूसरी खुराक ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 115वें दिन (10 मई, 2021) को कुल 24,30,017 टीके लगाए गए, जिनमें 10,47,092 पहली खुराक और 13,82,925 दूसरी खुराक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed