उत्तराखंड: प्रदेश में जबरदस्त राजनीतिक भूचाल के बाद से ही खामोश है इस नेता का ट्विटर अकाउंट
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के दावेदार अनिल बलूनी चुप हैं दो दिन से, राजनैतिक गलियारों में निकाले जा रहे हैं इसके बहुत से मायने...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में भाजपा सरकार के मुखिया का चेहरा बदलना लगभग तय है। अनुमान है कि आज शाम तक कोई फैसला हो जाएगा। अब नया चेहरा कौन होगा, इसे लेकर महज कयास ही लगाये जा रहे हैं। लेकिन जो नाम सामने आ रहे हैं उनमें से अनिल बलूनी ही एक ऐसे नाम हैं जिनका ट्विटर अकाउंट दो दिनों से ख़ामोश है।
ऐसे वक्त में जब उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है, तभी से भाजपा के प्रवक्ता बलूनी ने सोशल मीडिया पर चुप्पी साध रखी है। सूत्रों का कहना है कि बलूनी की सोशल मीडिया पर चुप्पी के कई मायने हैं। दरसल विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया पर बैटिंग से बेहतर है कि मैदान में उतर कर उनको साधा जाए, जिससे आगे का रास्ता बनता दिखे। वहीं दूसरी ओर जिन नेताओं के नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सामने आ रहे हैं, वे लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।
मुख्यमंत्री से लेकर सतपाल महाराज और धनसिंह तक एक्टिव
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से लेकर सीएम पद के प्रबल दावेदार और राज्य सरकार में मंत्री धन सिंह रावत समेत सतपाल महाराज तक ट्विटर अकाउंट पर पूरी तरीके से सक्रिय हैं। तीनों नेताओं के ट्विटर अकाउंट से होने वाले संवाद को देखें तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार प्रदेश में लागू की जा रही योजनाओं और मिलने वाले लाभों को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बताते रहे हैं।
इसके अलावा धन सिंह रावत भी ट्विटर के माध्यम से लोगों से जुड़े हुए हैं। वह गैरसैंण में होने वाली बैठक के बाद से जनता से रूबरू होने वाली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी जाने वाली बधाई तक के माध्यम से लोगों से लगातार संवाद बनाए हुए हैं।
उत्तराखंड के एक और मंत्री तथा मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जाने वाले सतपाल महाराज भी सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच में बगैर कोई दिन गंवाए लगातार संपर्क में हैं। यह संपर्क उनका जनता के बीच जाने से लेकर राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों के बीच तक पहुंचाने के लिए चल रहा है।
रमेश पोखरियाल निशंक केंद्र में मंत्री हैं। चूंकि निशंक का नाम भी राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर चल रहा है। निशंक अपने मंत्रालय की योजनाओं से संबंधित जानकारियां लगातार अपडेट कर रहे हैं। हालांकि नाम कुछ और भी चर्चा में हैं।