{"_id":"59b0ba314f1c1bf47f8b481a","slug":"using-mobile-phones-while-driving-2138-people-lost-their-life-in-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग के दौरान मोबाइल यूज करने से इस साल गई 2100 लोगों की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल यूज करने से इस साल गई 2100 लोगों की जान
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 07 Sep 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चलाते हुए मोबाइल फोन पर बात करना जानलेवा साबित हो रहा है। हाल ही में आई ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के इस बात का खुलासा किया गया है कि बाइक चलाते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की वजह से इस साल 2138 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ड्राइविंग करते हुए मोबाइल यूज करने की वजह से हुई लोगों की मौतों के अलावा स्पीड ब्रेकर,सड़क पर गड्ढे और निर्माणाधीन सड़कों के चलते रोजाना 26 लोगों की जान जा रही है। हालांकि रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में बाइक चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल करने से सबसे ज्यादा लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- गौरी लंकेश की हत्या पर बोले राहुल-थोपी जा रही विचारधारा, गडकरी ने कहा- शर्मनाक बयान
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बाइक चलाते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर हरियाणा रहा है। इसी वजह से पिछले साल महाराष्ट्र में 172 की मौत और वहीं दिल्ली में 2 लोगों की मौत हुई है। सड़क परिवाहन मंत्रालय ने इस बार राज्यवार डाटा का उल्लेख किया है।
बताते चलें कि इस मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में बताया गया है कि जो लोग ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं उनके एक्सीडेंट होने का खतरा चार गुना ज्यादा बढ़ जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में सड़क दुर्घटनाओं में हर घंटे में करीब 17 लोगों की जान जाती है।
रिपोर्ट में इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं हो रही मौतों का सबसे बड़ा कारण बाइक चलाते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल बताया गया है। मामले में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ड्राइविंग करते हुए मोबाइल फोन पर बात करना या सेल्फी लेने के मामले बढ़ रहे हैं। इससे न केवल ऐसा करने वालों की जान को खतरा है बल्कि उनके साथ-साथ दूसरों की जान के लिए भी घतरा है।