शख्स ने सुषमा स्वराज को कहा आप 'चौकीदार' नहीं, विदेश मंत्री ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। जब भी किसी ट्वीट में उनको टैग किया जाता है तो वो तुरंत उसका जवाब देती हैं। एक यूजर ने पासपोर्ट को लेकर ट्विटर पर विदेश मंत्री को काफी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उनके चौकीदार शब्द को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। इसके बाद सुषमा स्वराज ने काफी विनम्रतापूर्वक उसका जवाब दिया।
ट्वीटर पर निरंजन नाम का यूजर ने लिखा, "मैं एक आम आदमी हूं और 34 हजार रुपये महीने के कमाता हूं। मैंने पासपोर्ट में देरी के चलते अपने अच्छे करियर की संभावनाएं खो दीं। मुझे अभी तक अपने पासपोर्ट और आपके जवाब का इंतजार है। यूजर के इस ट्वीट पर सुषमा स्वराज ने बड़ी नरमी से जवाब दिया। सुषमा ने कहा कि प्रशंसा करने के लिए आपका धन्यवाद। मेरा ऑफिस आज आप से संपर्क करेगा और आपको पासपोर्ट दिलाने में मदद करेगा।
Thanks for your compliments. My office will get in touch with you today and help you get the Passport. https://t.co/4GT2enfEcG
विज्ञापन विज्ञापन— Chowkidar Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) April 1, 2019
बता दें कि इस से पहले भी एक यूजर ने सुषमा स्वराज से नाम के आगे चौकीदार लगाने के बारे में सवाल किया था। यूजर ने सवाल किया कि हमें लगा कि आप हमारी विदेश मंत्री हैं। भाजपा में एकमात्र सबसे समझदार। आप खुद को चौकीदार क्यों बुलाती हैं?
यूजर के इस सवाल पर सुषमा स्वराज ने जवाब देते हुए कहा था कि मैंने अपने नाम के आगे इसलिए चौकीदार लगाया है क्योंकि मैं देश के बाहर भारतीय हितों और भारतीय नागरिकों की चौकीदारी कर रही हूं।