फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US sanctions former Sri Lankan Navy commander Wasantha for human rights violations

Sri Lanka: अमेरिका ने मानवाधिकार उल्लघंन के लिए इस पूर्व श्रीलंकाई अधिकारी पर लगाए प्रतिबंध, जानिए पूरी वजह

Thu, 27 Apr 2023 12:49 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 27 Apr 2023 12:49 PM IST
सार

वर्ष 2020 में, अमेरिका के विदेश विभाग ने वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शैवेंद्र सिल्वा पर प्रतिबंध लगाया था। वह लिट्टे के साथ हुई अंतिम लड़ाई के दौरान सेना के एक डिवीजनल प्रमुख थे और बाद में कमांडर बने।
 

विज्ञापन
US sanctions former Sri Lankan Navy commander Wasantha for human rights violations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : america US flag

विस्तार

अमेरिका ने लिट्टे के साथ क्रूर संघर्ष के दौरान मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन के लिए श्रीलंकाई नौसेना के पूर्व वरिष्ठ कमांडर वसंत कर्णनगोडा पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें, पिछले तीन वर्षों में यह दूसरे वरिष्ठ रक्षा अधिकारी हैं, जिन्हें दंडित किया गया है।

विज्ञापन

कई साल रहे रक्षा अधिकारी

70 वर्षीय कर्णनगोडा साल 2005-2009 तक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी रहे। लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के साथ साल 2009 में हुई अंतिम लड़ाई के समय वह अमेरिका द्वारा स्वीकृत किए जाने वाले दूसरे वरिष्ठ रक्षा अधिकारी बने। बाद में उन्हें जापान में श्रीलंका का राजदूत नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन

 

पहले भी लग चुका है प्रतिबंध

वर्ष 2020 में, अमेरिका के विदेश विभाग ने इसी तरह वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शैवेंद्र सिल्वा पर प्रतिबंध लगाया था। वह लिट्टे के साथ हुई अंतिम लड़ाई के दौरान सेना के एक डिवीजनल प्रमुख थे और बाद में कमांडर बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रीलंकाई गृहयुद्ध के पीड़ितों के न्याय की लड़ाई जारी

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग ने नौसेना के पूर्व कमांडर वसंत कर्णनगोडा को मानवाधिकारों के उल्लंघन का दोषी पाया है। इसलिए उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  ब्लिंकन ने आगे कहा कि अमेरिका श्रीलंकाई गृहयुद्ध के पीड़ितों के लिए सच्चाई और न्याय की तलाश जारी रखेगा।

अमेरिका ने श्रीलंका के कई अन्य रक्षा अधिकारियों को लिट्टे के खिलाफ द्वीप राष्ट्र के युद्ध में उनकी भूमिका के लिए प्रतिबंधित किया है। 

 

यह है प्रतिबंध का नियम

प्रतिबंध लगाने पर अमेरिका में व्यक्तियों या संस्थाओं की सभी संपत्ति और हितों को रोक दिया जाता है। साथ ही दोषी और उसके परिवार के सदस्यों का अमेरिका में प्रवेश वर्जित हो जाता है।  


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed