फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden nominates tech critic Lina Khan for FTC commissioner

अमेरिका : कौन हैं लीना खान, जिन्हें राष्ट्रपति बाइडन ने सौंप दी इतनी बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 24 Mar 2021 11:20 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 24 Mar 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
US President Joe Biden nominates tech critic Lina Khan for FTC commissioner
लीना खान, अमेरिका - फोटो : Social Media

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में पाकिस्तानी मूल की लीना खान को फेडरल ट्रेड कमीशन (एफटीसी) में आयुक्त पद के लिए नामित किया है। अगर सीनेट से नामांकन पास होता है, तो 32 वर्षीय लीना इस कमीशन में सबसे कम उम्र की आयुक्त होंगी। आइए बताते हैं कि कौन हैं लीना खान, जिन्हें जो बाइडेन ने सौंपी है इतनी बड़ी जिम्मेदारी...

विज्ञापन


पाकिस्तानी मूल की लीना जब 11 साल की थीं, तब उनके माता-पिता पाकिस्तान से अमेरिका आ गए थे। खास बात ये भी है कि लीना खान येल यूनिवर्सिटी में अभी भी कानून की छात्रा हैं। लीना कोलंबिया लॉ स्कूल में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। लीना को अमेरिका में मजबूत तकनीकी आलोचकों में गिना जाता है। उन्हें तब पहचान मिली, जब 2017 में उनका ‘अमेजन एंटीट्रस्ट पैराडॉक्स’ शीर्षक से शोध पत्र ‘येल लॉ जर्नल’ में प्रकाशित हुआ। इसमें उन्होंने अमेजन पर अपनी एकाधिकार शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। साथ ही दशकों पुराने कानूनी सिद्धांतों पर ध्यान केंद्रित कराया था। लीना के मत का सीधा असर अमेरिकी कानूनों और व्यापार जगत पर भी पड़ा था।
विज्ञापन


 लीना इससे पहले, फेडरल ट्रेड कमीशन के कमिश्नर रोहित चोपड़ा की वरिष्ठ सलाहकार रह चुकी हैं। हाल ही में वे उस संसद की एंटीट्रस्ट सब-कमेटी की सदस्य भी रह चुकी हैं, जिसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और उनके बीच की प्रतिस्पर्धा पर जांच की थी। इसके बाद सब-कमेटी अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धा का उल्लंघन रोकने के लिए मजबूत कानून बनाने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 लीना संभाल सकती है ये जिम्मेदारियां 

लीना खान के नाम पर अगर सीनेट की मुहर लग जाती है, तो उनके जिम्मे गोपनीयता, डेटा सुरक्षा और एंटीट्रस्ट जैसे बड़े काम होंगे। नए एफटीसी प्रमुख के रूप में लीना खान को ऐसे समय  नामित किया गया है, जब नियामक और कानूनविद् बिग टेक की जांच कर रहे हैं। 

कमेटी आज करेगी पूछताछ 
हाउस एनर्जी एंड कॉमर्स कमेटी बुधवार को फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी से उनके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर गलत जानकारी दिए जाने के बारे में पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed