फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US lauds Indian Navy's role in strategic waters in view of Houthi attacks on Cargo ships

Houthis Attack: अमेरिकी उप-विदेश मंत्री ने की भारतीय नौसेना की सराहना, बोले- समुद्री सुरक्षा को किया मजबूत

Tue, 20 Feb 2024 08:57 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 08:57 PM IST
सार

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के मुद्दे पर अमेरिकी उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा ने कहा कि भारत सरकार से साथ इस मुद्दे पर बातचीत जारी है। इसके साथ ही उन्होंने समुद्री क्षेत्रों में भारतीय नौसेना की मदद की भी तारीफ की है।  

विज्ञापन
US lauds Indian Navy's role in strategic waters in view of Houthi attacks on Cargo ships
उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा ने कहा कि खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के प्रयास के मुद्दे पर भारत के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर जांच के लिए भारत द्वारा नियुक्त उच्च स्तरीय समिति के नतीजों का इंतजार है। रिचर्ड वर्मा ने कहा कि हमने भारत सरकार के साथ अपनी चिंताओं को जाहिर किया है। मामले की जांच को लेकर हम सरकार के साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


भारतीय नौसेना की अमेरिकी उप विदेश मंत्री ने की तारीफ
भारत में पूर्व अमेरिकी राजदूत ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा आयोजित एक इंटरैक्टिव सत्र में एक सवाल का जवाब देते हुए अमेरिकी उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा ने कहा कि लाल सागर में कई व्यवसायिक जहाजों पर हुतियों द्वारा किए गए हमलों का भारतीय नौसेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। यहां तक कि कई जहाजों को अपहरणकर्ताओं से छुड़वाया, जिसके लिए हम भारतीय नौसेना की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन खतरों का हम सामना कर रहे हैं वे वास्तविक हैं, लेकिन हमारी सामूहिक क्षमताओं का निर्माण, सूचनाओं के आदान-प्रदान में वृद्धि यह सुनिश्चित करेगा कि भारत पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे सुरक्षा प्रदाता बना रहेगा।
विज्ञापन


अमेरिका-भारत के संबंध नई गति से आगे बढ़ रहे- रिचर्ड
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना द्वारा समुद्री सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की हम सराहना करते हैं। मैं अपने सभी अमेरिकी सैन्य भागीदारों या अन्य गठबंधन भागीदारों का आभारी हूं। रिचर्ड वर्मा ने कहा कि अमेरिका-भारत संबंध उस गति और पैमाने पर आगे बढ़ रहे हैं, जिसके बारे में  कभी हमनें कल्पना ही नहीं की थी। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि क्वाड का उद्देश्य चीन को रोकना नहीं है बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षितत बनाना है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका आने वाले दशकों तक एक प्रशांत शक्ति बना रहेगा। लोकतंत्र की रक्षा, संरक्षण और मजबूती पर हमारा काम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed