{"_id":"579beb714f1c1bf12221e758","slug":"us-give-evidence-to-india-pakistan-s-role-in-pathankot-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने पठानकोट हमले में भारत को पाक के खिलाफ सबूत सौंपे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिका ने पठानकोट हमले में भारत को पाक के खिलाफ सबूत सौंपे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jul 2016 05:55 AM IST
विज्ञापन
पाक जांच टीम पठानकोट में
- फोटो : amar ujala
पठानकोट में हुए आतंकी हमले में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अहम सबूत हाथ लगें हैं। टाइम्स ऑफ इडिया की खबर के अनुसार इस मामले में जांच कर रही अमेरिकी एजेंसी ने एनआईए को करीब हजार पन्नों का एक डॉजियर सौंपा है।
विज्ञापन
जिसमे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और फिदायीनों के बीच हुई बातचीत दर्ज है। सौंपे गए दस्तावेजों से साफ होता है कि पठानकोट एयरबेस पर हुए इस आतंकी हमले साजिश पाकिस्तान में ही रची गई।
विज्ञापन
इन सबूतों से यह भी पता चलता है कि हमले में शामिल आतंकी हमले के दौरान पाक में बैठे अपने आकाओं के लगातार संपर्क में थे।
सूत्रों के अनुसार भारत को सौंपे गए। सबूतों में पाकिस्तान में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के अधिकारियों और आतंकियों के बीच की गई बातचीत मौजूद है। एनआईए के आधिकारी इन सबूतों की पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन