फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US company will Plans to make F16s In India

भारत में ही फाइटर प्लेन F-16 और F-18 तैयार करेंगी अमेरिकी कंपनियां

Tue, 06 Dec 2016 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Dec 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
US company will Plans to make F16s In India

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी कंपनियों को देश से बाहर जाने पर परिणाम भुगतने की धमकी के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर है।

विज्ञापन


ओबामा प्रशासन और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के साथ मिलकर ऐसे मसौदे को तैयार कर रहा है जिसमें अमेरिकी के प्रतिष्ठित लड़ाकू विमानों को भारत में तैयार किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


बीते कुछ महीनों में विमान बनाने वाली कंपनी लोकहीड और बोइंग की ओर से इस संबंध में भारत सरकार को प्रस्ताव तैयार करके दिया गया है। जिसमें भारत में लड़ाकू विमान एफ 16 फाल्कोन और एफ/ए 18 सुपर हॉरनेट को तैयार करने के संबंध में बातचीत की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत भी रूसी निर्मित लड़ाकू विमान की बढ़ती उम्र के बाद अपने विमान बेड़े में बदलाव की तैयारी में है। दोनों ही मामलों में उक्त विमान कंपनियां भारत में निर्माण की संभावनाओं को गंभीरता से देख रही हैं।

डील के प्रति काफी उत्साहित है बराक ओबामा प्रशासन

US company will Plans to make F16s In India

लोकहीड मार्टिन अमेरिका के टेक्सास में चल रही एफ-16 की अपनी निर्माण यूनिट को भारत में शिफ्ट करना चाहता है। एकल इंजन वाले लड़ाकू विमानों के उत्पादन के मामले में भारत प्रमुखता से आगे बढ़ रहा है। 

एफ 16 विमान की लोकप्रियता ऐसी है कि अमेरिकी सेना लगातार इसका इस्तेमाल करती है जबक‌ि दूसरे देश इसके नियमित ग्राहक हैं।  

वहीं भारत में इन लड़ाकू विमान के निर्माण के प्रस्ताव पर ओबामा प्रशासन ने जबरदस्त समर्थन दिया है, जिनका पिछले कुछ समय में भारतीय सेना के साथ नजदीकी संबंध देखने को मिला है। 

अमेरिकी एयरफोर्स के सचिव डेबोराह ली जेम्स ने कहा कि वह इस डील के संबंध में बीते अगस्त को नई दिल्‍ली की यात्रा के बाद काफी आशावादी हैं। जबकि रक्षा सचिव एश्टॉन बी कार्टर इसी संबंध में आगे की बातचीत के लिए अगले सप्ताह दिल्‍ली आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed