फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US committed to the extermination of ISIS : Obama

आईएसआईएस के खात्मे के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध : ओबामा

Fri, 05 Aug 2016 11:38 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Fri, 05 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
US committed to the extermination of ISIS : Obama
कार्यकाल के पहले दो सालों के विदेश यात्राओं की तुलना

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है। लिहाजा अमेरिका और उसके सहयोगी देश हर मोर्चो पर इस्लामिक स्टेट को आक्रामक रूप से निशाना बनाना जारी रखेंगे। 

विज्ञापन


पेंटागन में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बृहस्पतिवार को हुई बैठक के बाद ओबामा ने कहा, ‘जैसा कि हमने देखा है कि अकेला आतंकी या आतंकियों के छोटे समूहों का पता लगाना और उन्हें रोकना अब भी काफी मुश्किल है, जो निर्दोष लोगों को मारने और खुद की जान लेने को आमादा हैं और यही कारण है, जिस पर हमने बृहस्पतिवार को चर्चा की है कि इस अभियान में हम हर मोर्चों पर आईएसआईएल (आईएसआईएस) पर आक्रामकता से कार्रवाई करने जा रहे हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके गठबंधन के सहयोगी इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अपनी लड़ाई सख्ती से तेज करने जा रहे हैं। लेकिन इस समूह में अभी भी हमलों का निर्देश करने की और उन्हें प्रेरित करने की क्षमता बची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सच्चाई यह है कि सीरिया और इराक  में आईएसआईएल के कमजोर पड़ने के कारण उसने अपनी चालें बदल दी हैं। वह हाईप्रोफाइल हमलों पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।

इनमें अमेरिका पर किए जाने वाले हमले भी शामिल हैं। हम आईएसआईएल के वरिष्ठ आकाओं और कमांडरों को खत्म कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed