फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uri Attack: India To Isolate Pakistan Diplomatically In International Forums

भारत ने बनाई पाक को अलग-थलग करने की रणनीति, आतंकी देश होगा घोषित

Mon, 19 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
 Uri Attack: India To Isolate Pakistan Diplomatically In International Forums

पठानकोट एयर बेस के बाद उड़ी में सैन्य मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले से नाराज भारत पाकिस्तान को अलग थलग करने और उसे आतंकी देश घोषित करने के लिए विश्वव्यापी अभियान चलाएगा। इस मोर्चे पर पाकिस्तान को माकूल जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में अल्प और दीर्घकालिक रणनीति तैयार की गई। बैठक में तय किया गया कि हर आतंकी हमले के बाद डोजियर कूटनीति से परे अब आक्रामक कूटनीति के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस क्रम में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा की बैठक में 26 सितंबर को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित करने की मांग करेगी। 

विज्ञापन


इसके साथ ही प्रधानमंत्री की 9 और 10 नवंबर को इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन में शिरकत करने की संभावना करीब-करीब खत्म हो गई है। बैठक में सर्जिकल ऑपरेशन के तहत पीओके स्थित आतंकी प्रशिक्षण शिविरों के खिलाफ सीधी कार्रवाई पर भी चर्चा हुई। बैठक में गृह मंत्री राजनाथ, वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, एनएसए अजित डोभाल, सेना प्रमुख दलबीर सिंह, आईबी और रॉ के मुखिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन



बैठक में उपस्थित एक अधिकारी के मुताबिक अल्पकालिक रणनीति के तहत घुसपैठ वाले पाकिस्तानी पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश के दौरान बड़ा अभियान चलाने, व्यापक पैमाने पर सर्चिंग ऑपरेशन चलाने की योजना बनी है। यह भी तय हुआ है कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का सबूत पाकिस्तान की जगह अंतर्राष्ट्रीरीय संगठनों को दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले राजनाथ ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

 Uri Attack: India To Isolate Pakistan Diplomatically In International Forums
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : PTI
बैठक में पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों को न्यूनतम स्तर पर लाने पर भी सहमति बनी। करीब दो घंटे की इस बैठक के दौरान भूटान की तर्ज पर पीओके में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई संबंधी विकल्प पर भी चर्चा हुई। मगर इस पर सहमति नहीं बन पाई है।

प्रधानमंत्री आवास पर हुई उच्च स्तीय बैठक से पूर्व गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार की तरह ही सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री, आईबी, रॉ के मुखिया, गृह सचिव की उपस्थिति में हुई इस बैठक में एनएसए डोभाल ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए अल्प और दीर्घकालिक योजना पेश की। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास पर भावी कार्रवाई पर गंभीर मंथन हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed