फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uproar in Lok Sabha, Congressman reaches Dr Harsh Vardhan seat, rahul gandhi incident 

लोकसभा में हंगामा, डॉ हर्षवर्धन की सीट तक पहुंचे कांग्रेसी, जानिए पूरा घटनाक्रम

Fri, 07 Feb 2020 02:40 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 07 Feb 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Lok Sabha, Congressman reaches Dr Harsh Vardhan seat, rahul gandhi incident 
लोकसभा में डॉ हर्षवर्धन के संबोधन के दौरान हंगामा - फोटो : ani

लोकसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान उस समय हंगामेदार स्थिति बन गयी जब स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान की आलोचना करते हुए उसे अजीबोगरीब करार दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस मुद्दे पर सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर एक बजे शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना से संबंधित उनका पूरक प्रश्न पूछने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षवर्धन ने कहा कि राहुल गांधी के प्रश्न का उत्तर देने से पहले वह प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस नेता की एक टिप्पणी पर बयान देना चाहेंगे जिसमें उन्होंने कहा था कि छह महीने बाद प्रधानमंत्री को युवा डंडे मारेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह गांधी के अजीबोगरीब बयान की स्पष्ट शब्दों में निंदा करते हैं। इसी दौरान कांग्रेस के सदस्य जोरदार तरीके से विरोध दर्ज कराने लगे और पार्टी सदस्य मणिकम टैगोर सत्ता पक्ष की अग्रिम पंक्ति के पास पहुंच गए। वह दूसरी पंक्ति में जवाब दे रहे हर्षवर्धन के ठीक सामने पहुंचकर आक्रामक अंदाज में उन्हें हाथ दिखाने लगे।

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष को स्वास्थ्य मंत्री से कहते सुना गया कि वह सवाल पर रहें। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री एक पर्चा पढ़कर बयान देते रहे जो शोर-शराबे में स्पष्ट तरीके से ज्यादा नहीं सुना जा सका।


इस दौरान उत्तर प्रदेश से भाजपा सदस्य ब्रजभूषण शरण सिंह आगे पहुंच गये और टैगोर को पकड़कर पीछे की ओर ले गये। वह टैगोर से नाराजगी में कुछ कहते भी देखे गये।

इस दौरान बीच-बचाव के लिए महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई मंत्री और भाजपा सदस्य आगे की तरफ पहुंच गये। केरल से कांग्रेस सदस्य हिबी इडेन को भी बीच-बचाव का प्रयास करते हुए देखा गया। सदन में हंगामे की स्थिति बन गयी और अध्यक्ष बिरला ने करीब 11:50 बजे सदन की बैठक दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed