फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uproar in Legislative Council over Aurangzeb tomb dispute, Deputy CM Shinde said - this is a stain our history

Maharashtra: औरंगजेब कब्र विवाद पर विधान परिषद में हंगामा, डिप्टी सीएम शिंदे बोले- यह हमारे इतिहास पर धब्बा

Tue, 18 Mar 2025 05:03 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Tue, 18 Mar 2025 05:03 PM IST
सार

महाराष्ट्र में औरंगजेब कब्र विवाद लेकर राज्य विधान परिषद में जमकर हंगामा हुआ। इस मुद्दे पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) के एमएलसी अनिल परब पर पलटवार किया। डिप्टी सीएम शिंदे ने मुगल सम्राट औरंगजेब के महिमामंडन पर सवाल उठाया। 

विज्ञापन
Uproar in Legislative Council over Aurangzeb tomb dispute, Deputy CM Shinde said - this is a stain our history
एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में औरंगजेब कब्र विवाद लेकर राज्य विधान परिषद में जमकर हंगामा हुआ। इस मुद्दे पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) के एमएलसी अनिल परब पर पलटवार किया। डिप्टी सीएम शिंदे ने मुगल सम्राट औरंगजेब के महिमामंडन पर सवाल उठाया।
विज्ञापन


नागपुर हिंसा को लेकर जवाब देते समय उपमुख्यमंत्री ने कहा कि औरंगजेब कौन है? हमें अपने राज्य में उनका महिमामंडन क्यों होने देना चाहिए? वह हमारे इतिहास पर एक धब्बा है। मुगल बादशाह ने मराठा राजा छत्रपति संभाजीराजे को इस्लाम धर्म अपनाने का विकल्प दिया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया और उन्हें क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित कर मार दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़काया', नागपुर हिंसा पर बोले सीएम फडणवीस
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के बयान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शासन की तुलना औरंगजेब के शासन से करने की आलोचना की। शिंदे ने सवाल किया कि क्या फडणवीस ने कभी किसी को उस तरह प्रताड़ित किया है, जिस तरह औरंगजेब ने अपने दुश्मनों को किया था? उन्होंने एमएलसी परब से पूछा कि क्या मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रताड़ित किया है?


शिंदे के बयान पर एमएलसी अनिल परब खड़े हो गए और जवाब देने की मांग करने लगे। परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद एमलएसी परब, विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, सचिन परब और अन्य विधायकों ने विरोध में खड़े होकर शिंदे के बयान का जवाब देने की अनुमति मांगी। मगर किसी को भी बोलने की अनुमति नहीं दी गई।

ये भी पढ़ें: एक फिल्म और अबु आजमी के बयान से शुरू विवाद; औरंगजेब की कब्र, कारसेवा से कार्रवाई तक कैसे पहुंचा?

शिंदे ने कहा कि अनिल परब को यह नहीं भूलना चाहिए कि मैंने जो कुछ भी किया, खुलेआम किया। मैंने शिवसेना को औरंगजेब (कांग्रेस) से सहानुभूति रखने वालों से बचाने के लिए किया। यह कांग्रेस ही थी जिसने औरंगजेब की कब्र को सुरक्षा प्रदान की। शिंदे ने कहा कि अमेरिका ने भी ओसामा बिन लादेन को मारने के बाद यह सुनिश्चित किया था कि उसे जमीन पर न दफनाया जाए। उन्होंने किसी भी महिमामंडन को रोकने के लिए उसे समुद्र में दफना दिया। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed