फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP SIR: Supreme Court Directs ECI to Act on Large-Scale Submission of Form 7

यूपी एसआईआर: वोटरों के नाम काटने की कोशिश का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

Fri, 30 Oct 2026 04:09 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 30 Oct 2026 04:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में एसआईआर के दौरान फॉर्म-7 के जरिए बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटाने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जांच के निर्देश दिए हैं। एक विधानसभा क्षेत्र में 32 फॉर्म जमा होने का मामला भी उठा। आयोग ने क्या सफाई दी? जानिए...

विज्ञापन
UP SIR: Supreme Court Directs ECI to Act on Large-Scale Submission of Form 7
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में फॉर्म-7 जमा करने और इनके जरिए वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने आयोग से शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई करने और उसकी रिपोर्ट पेश करने को कहा।

विज्ञापन


पीठ में न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी शामिल थे। अदालत ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे उन मामलों का ब्योरा चुनाव आयोग को दें, जिनमें कथित गड़बड़ियों की शिकायतों का अब तक निपटारा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


एक विधानसभा क्षेत्र में जमा हुए थे 32 फॉर्म 7
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के एक विधानसभा क्षेत्र में एक खास समुदाय के लोगों के नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए 32 फॉर्म-7 जमा किए गए थे। उन्होंने दावा किया कि कुछ फॉर्म पर बूथ लेवल ऑफिसर के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं ने चुनाव आयोग के हलफनामे में दी गई जानकारी पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि आयोग की ओर से दी गई जानकारी में कई अंतर हैं, जिनकी जांच जरूरी है।

चुनाव आयोग ने क्या कहा?
चुनाव आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता डीएस नायडू ने स्वीकार किया कि बड़ी संख्या में फॉर्म-7 जमा किए गए थे। हालांकि, उन्होंने अदालत को बताया कि आयोग के अधिकारियों ने इन फॉर्म की जांच की थी और उन्हें गलत पाया था। इसी वजह से इन आवेदनों के आधार पर किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी शिकायत में तथ्य हैं, तो संबंधित पक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके बाद चुनाव आयोग मामले की जांच करेगा।

तेलंगाना और कर्नाटक का भी दिया गया हवाला
याचिकाकर्ताओं ने सुनवाई के दौरान तेलंगाना और कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। उनका आरोप था कि उत्तर प्रदेश में कार्रवाई नहीं होने से इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को लंबित शिकायतों का विवरण चुनाव आयोग को देने और आयोग को उनकी जांच कर जरूरी सुधार तथा कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने को कहा।


केरल SIR की समयसीमा बढ़ाने से इनकार
इसी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केरल में SIR की जांच प्रक्रिया की समयसीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल होने या उसमें सुधार से जुड़े मामले लंबित हैं, वे अपनी शिकायत चुनाव आयोग के सामने रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed