{"_id":"580002a14f1c1bd8752904ab","slug":"up-police-making-thier-clean-image-through-you-tube-channel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपने यू ट्यूब चैनल के जरिए यूपी पुलिस कर रही छवि चमकाने का प्रयास ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अपने यू ट्यूब चैनल के जरिए यूपी पुलिस कर रही छवि चमकाने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 14 Oct 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
यू ट्यूब पर यूपी पुलिस नाम से लांच किए गए प्रदेश पुलिस के चैनल के जरिए खाकी की बिगड़ी छवि सुधारने की कोशिश शुरू हो गई है। इसमें सिर्फ पुलिस का गुडवर्क नजर आएगा। पुलिस को जनता के हमदर्द के रूप में दिखाया जाएगा। इसके लिए तैयारी तेज की गई है। डीजीपी आफिस ने सभी जनपदों की पुलिस से गुडवर्क के वीडियो की सीडी मांगी है ताकि इसे अपलोड कर सकारात्मक संदेश दिया जा सके।
डीजीपी के पीआरओ की तरफ से इसके लिए बाकायदा सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि पुलिस को कौन-कौन से गुडवर्क की वीडियो रिकार्डिंग कराकर भेजनी है। आगरा जोन के सभी एसएसपी को भी यह सर्कुलर भेजा गया है। इसमें सात बिंदू दिए गए हैं। अगर ट्रैफिक पुलिस ने किसी की मदद की हो, उसका खोया सामान वापस दिलाया हो या घायल को अस्पताल पहुंचाया हो। मानव तस्करी के मामलों में पुलिस की कार्रवाई। लापता बच्चों को तलाश कर उनके मां-बाप से मिलाना। मुठभेड़ में बदमाश पकड़े जाएं या मारे जाएं।

Trending Videos
थानों की पुलिस को वीडियो कैमरे पहले ही दिए जा चुके हैं
पुलिस लाइन में होने वाली परेड, सम्मान समारोह की सीडी भी भेजी जा सकती है। पुलिस की ओर से चलाए जाने वाले ऑपरेशन स्माइल जैसे अभियान भी लिए जा सकते हैं। इसमें यह भी कहा है कि चैनल को ध्यान में रखते हुए वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाए।
बता दें सभी थानों की पुलिस को वीडियो कैमरे पहले ही दिए जा चुके हैं। पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग भी मिल चुकी है। इसके अलावा पुलिस जल्द ही सभी थानों में बोर्ड भी लगाने जा रही है। इनमें तमाम हेल्पलाइन के नंबर के साथ जानकारी भी होगी। फेसबुक और ट्विटर पर पुलिस पहले ही आ चुकी है।