फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up police making thier clean Image through you tube channel

अपने यू ट्यूब चैनल के जरिए यूपी पुलिस कर रही छवि चमकाने का प्रयास

Fri, 14 Oct 2016 03:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 14 Oct 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
up police making thier clean Image through  you tube channel
- फोटो : demo pic
यू ट्यूब पर यूपी पुलिस नाम से लांच किए गए प्रदेश पुलिस के चैनल के जरिए खाकी की बिगड़ी छवि सुधारने की कोशिश शुरू हो गई है। इसमें सिर्फ पुलिस का गुडवर्क नजर आएगा। पुलिस को जनता के हमदर्द के रूप में दिखाया जाएगा। इसके लिए तैयारी तेज की गई है। डीजीपी आफिस ने सभी जनपदों की पुलिस से गुडवर्क के वीडियो की सीडी मांगी है ताकि इसे अपलोड कर सकारात्मक संदेश दिया जा सके।
विज्ञापन


डीजीपी के पीआरओ की तरफ से इसके लिए बाकायदा सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि पुलिस को कौन-कौन से गुडवर्क की वीडियो रिकार्डिंग कराकर भेजनी है। आगरा जोन के सभी एसएसपी को भी यह सर्कुलर भेजा गया है। इसमें सात बिंदू दिए गए हैं। अगर ट्रैफिक पुलिस ने किसी की मदद की हो, उसका खोया सामान वापस दिलाया हो या घायल को अस्पताल पहुंचाया हो। मानव तस्करी के मामलों में पुलिस की कार्रवाई। लापता बच्चों को तलाश कर उनके मां-बाप से मिलाना। मुठभेड़ में बदमाश पकड़े जाएं या मारे जाएं।
विज्ञापन

थानों की पुलिस को वीडियो कैमरे पहले ही दिए जा चुके हैं

up police making thier clean Image through  you tube channel
पुलिस लाइन में होने वाली परेड, सम्मान समारोह की सीडी भी भेजी जा सकती है। पुलिस की ओर से चलाए जाने वाले ऑपरेशन स्माइल जैसे अभियान भी लिए जा सकते हैं। इसमें यह भी कहा है कि चैनल को ध्यान में रखते हुए वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाए।

बता दें सभी थानों की पुलिस को वीडियो कैमरे पहले ही दिए जा चुके हैं। पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग भी मिल चुकी है। इसके अलावा पुलिस जल्द ही सभी थानों में बोर्ड भी लगाने जा रही है। इनमें तमाम हेल्पलाइन के नंबर के साथ जानकारी भी होगी। फेसबुक और ट्विटर पर पुलिस पहले ही आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed