{"_id":"59982fe64f1c1b96718b48ca","slug":"up-government-is-responisble-for-gorakhpur-tragedy-says-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर हादसे पर राहुल का वार, योगी सरकार को बताया जिम्मेदार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोरखपुर हादसे पर राहुल का वार, योगी सरकार को बताया जिम्मेदार
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Sat, 19 Aug 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में पीड़ितों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि इस हादसे के लिए साफतौर पर यूपी सरकार जिम्मेदार है। सरकार को इसके खिलाफ एक्शन लेना होगा। मोदी जी न्यू इंडिया की बात करते हैं, लेकिन हमें ऐसा न्यू इंडिया चाहिए जहां गरीबों के बच्चे अस्पताल में आए और खुश होकर वापस जाएं।
गौरतलब है कि ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से राहुल ने मुलाकात की। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी मृतक बच्चों के परिवार वालों से मुलाकात की।
विज्ञापन
पढ़ें- गोरखपुर हादसा: दो गुनहगार बेनकाब, IMA ने बताया, दोनों दोषी क्यों?
गोरखपुर को न बनाएं पिकनिक स्पॉट
इस दौरान सीएम योगी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट न बनाएं। राहुल पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा, ''दिल्ली में बैठा कोई युवराज स्वच्छता अभियान का महत्व नहीं जानेगा। गोरखपुर उनके लिए पिकनिक स्पॉट बने, उसकी इजाजत नहीं देनी चाहिए।'
अस्पताल पर था बकाया
बता दें कि कि महज 69 लाख रुपए के बकाए को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज को ऑक्सीजन की सप्लाई देने वाली फर्म ने हाथ खड़े कर दिए थे। इसके चलते लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट में गुरुवार को गैस खत्म हो गई थी।
विज्ञापन
It's clear that it's a government made tragedy. Govt should take action and not try to cover up: Congress VP Rahul Gandhi in #Gorakhpur pic.twitter.com/dlOC6IMAdS
— ANI (@ANI) August 19, 2017विज्ञापन