{"_id":"5a25dd944f1c1ba7678bf9cf","slug":"up-family-five-years-ago-re-converts-says-vhp-helped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VHP-RSS की परिवार को मदद, बताई आपबीती कि क्यों बने फिर मुसलमान से हिंदू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
VHP-RSS की परिवार को मदद, बताई आपबीती कि क्यों बने फिर मुसलमान से हिंदू
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 05 Dec 2017 06:13 AM IST
विज्ञापन
वीएचपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल पहले एक हिंदू परिवार ने अपना धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। लेकिन अब पांच साल बाद परिवार ने दोबारा विश्व हिंदू परिषद की मदद से हिंदू धर्म अपना लिया है। परिवार सहारनपुर का रहने वाला है।
परिवार को लोकल वीएचपी और आरएसएस संगठन के लोगों की मदद से आर्य समाज में धर्म परिवर्तन कर फिर से हिंदू बनाया गया है। परिवार को एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा परेशान किया जा रहा था। बता दें कि 55 वर्षीय व्यापारी धर्मवीर जाट जो कि सहारनपुर के कोटला में रहते है। इन्होंने 2012 में धर्म परिवर्तन कर लिया था। यह धर्मवीर से मोहम्मद साद बन गए थे। इनकी पत्नी का नाम ममता था जो कि मरियम बन गई थीं। पुत्री शिवानी का नाम बदलकर जैनब रखा गया। जबकि बेटे सौरभ और राहुल का नाम बदलकर शोएब और राशिद रखा गया था।
पढ़ें- यूपीः भदोही में 300 दलितों के धर्मांतरण से हिली भाजपा, आनन-फानन पहुंचे कई संगठन

विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने की मदद
आरएसएस
धर्मवीर ने बताया कि रविवार को परिवार ने लोकल आर्य समाज मंदिर में जाकर दोबारा धर्म परिवर्तन कर लिया है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोगों ने उनकी मदद की। वीएचपी के जिला अध्यक्ष मांगेराम ने कहा कि कुछ दिन पहले धर्मवीर ने उनसे आग्रह किया था कि वह धर्म परिवर्तन करना चाहते हैं। इसके बाद मांगेराम ने आरएसएस के कुछ लोगों के साथ मिलकर उनकी मदद की।
धर्मवीर ने पुलिस से बताया कि उन्होंने 2012 में अपने पिता से मतभेद के चलते उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि कुछ साल बाद ही आसिफ नाम का एक शख्स उनकी 19 साल की बेटी को परेशान करने लगा। जब भी वह घर से बाहर जाती उसके साथ छेड़छाड़ करता। इसके बाद उन्होंने लड़के के पिता से शिकायत की।
साथ ही समाज के लोगों से भी मदद मांगी। लेकिन इस दौरान उन्हें कहीं से कोई मदद नहीं मिली। इस सबको देखते हुए उनकी बेटी और मां ने नमाज पढ़ना भी छोड़ दिया था। धर्मवीर के परिवार ने परेशान होकर दोबारा धर्म परिवर्तन करने का फैसला लिया और वो फिर से मुसलमान से हिंदू बन गए।