फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Elections 2022: Union Minister Giriraj Singh targets Akhilesh and Congress, says they will sell the country for votes

UP Election 2022: गिरिराज सिंह का अखिलेश व कांग्रेस पर निशाना, बोले- 'वोट के लिए ये देश बेच देंगे'

Sat, 19 Feb 2022 12:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 19 Feb 2022 12:18 PM IST
सार

गिरिराज सिंह ने कहा, 'दुर्भाग्य है कि तुष्टिकरण की राजनीति द्वारा एक वर्ग के वोट लेने के लिए अखिलेश यादव जिन्ना की तुलना पटेल से करते हैं और कांग्रेस अकबर की तुलना महाराणा प्रताप से करती है।'

विज्ञापन
UP Elections 2022: Union Minister Giriraj Singh targets Akhilesh and Congress, says they will sell the country for votes
सपा व कांग्रेस पर भड़के गिरिराज सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी में जारी चुनावी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस पर निशाना साधा है। सिंह ने सपा व कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये वोट के लिए देश बेच देंगे।

विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव द्वारा मुहम्मद अली जिन्ना से सरदार पटेल की तुलना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह बयान तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित है। बिहार के बेगुसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, 'दुर्भाग्य है कि तुष्टिकरण की राजनीति द्वारा एक वर्ग के वोट लेने के लिए अखिलेश यादव जिन्ना की तुलना पटेल से करते हैं और कांग्रेस अकबर की तुलना महाराणा प्रताप से करती है। कांग्रेस देश को अपमानित करने का काम कर रही है। ये वोट के लिए देश बेच देंगे।' 
विज्ञापन


अखिलेश का सूपड़ा साफ होगा
गिरिराज सिंह ने यूपी चुनाव को लेकर कहा कि अखिलेश यादव का यूपी में सुफड़ा साफ हो जाएगा। उन्हें खुद पर भरोसा नहीं है तो अपने पिता को खड़ा कर दिया है, लेकिन पिता ने भी सोचा की इनके पक्ष में क्या बोलूं, ऐसे में वे नाम ही भूल गए। मुलायम सिंह ने यूपी को बदनाम करने वाले का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्नी के बयान को बताया था चवन्नी
इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा बिहार और यूपी के 'भैया' लोगों पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की थी। तब उन्होंने कहा था कि सीएम चन्नी ऐसा नहीं बोल सकते हैं, बल्कि चवन्नी ही ऐसा बोल सकते हैं। बांटने और देश के संघीय ढ़ांचे को तोड़ने का काम अंग्रजों ने किया था, मुगलों ने भी ऐसा ही किया। अब कांग्रेस और प्रियंका गांधी ऐसा कर देश को तोड़ने की साजिश कर रही हैं। 


कल होगा तीसरे चरण में 59 सीटों पर मतदान 
यूपी में रविवार 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होगा। तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर चुनाव होगा। इसमें 627 प्रत्याशी मतदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव की सीटों पर इसी चरण में वोटिंग होगी। अखिलेश की करहल में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल से टक्कर है। इस चरण में सतीश महाना जैसे बीजेपी के दिग्गज नेताओं की भी साख दांव पर लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed