पत्रकारों के लिए सबसे बदतर जगह यूपी, बिहार
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड डाटा ब्यूरो ने वर्ष 2014 से पत्रकारों पर हो रहे हमलों की जानकारी जुटानी शुरू की थी।
इन आंकड़ों से खुलासा होता है कि देश में सबसे ज्यादा हमले बिहार और उत्तर प्रदेश में ही होते हैं।
114 हमलों में केवल 32 की हुई गिरफ्तारी
ये आंकड़ा देशभर से जुटाए गए आंकड़ों का दो तिहाई है। आंकड़ों के अनुसार देशभर में पत्रकारों पर 114 बार हमला हुआ।
इन हमलों के आरोप में कुल 32 लोगों को ही गिरफ्तार किया जा सका है। देश में सबसे ज्यादा 63 हमले उत्तर प्रदेश में ही हुए हैं।
वहीं बंगाल से पत्रकारों पर हमले का एक भी मामला सामने नहीं आया है। जबकि उत्तराखंड, मेघालय और ओडिशा में एक-एक मामला सामने आया है।