फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up assembly third phase polls 2017 akhilesh and bjp will save his stronghold

यूपी में वोटिंग का तीसरा चरण: इन जातियों पर पार्टियों की नजर

Sat, 18 Feb 2017 09:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Feb 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
up assembly third phase polls 2017 akhilesh and bjp will save his stronghold

यूपी चुनाव के तीसरे चरण में जिन इलाकों में चुनाव हो रहे हैं, उसे 'यादवलैंड' या मुलायम का गढ़ कहा जा रहा है। क्योंकि इन इलाकों में यादव मतदाताओं की संख्या अधिक है। हालांकि इस चरण में बीजेपी की भी स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है। क्योंकि केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। वहीं हिन्दु के फायर बिग्रेड नेता साक्षी महाराज का संसदीय क्षेत्र उन्नाव में भी चुनाव हो रहे हैं।

विज्ञापन


सेंट्रल यूपी में यादवलैंड के नाम से पहचाने जाने वाले 13 सीटों पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इन सीटों पर न सिर्फ सियासी दिग्गज निगाहें लगाए हुए हैं बल्कि चुनाव आयोग का भी पहरा है। हालांकि, इस चरण का करीब 30% क्षेत्र शहरी है और 70% ग्रामीण इलाका है। दलितों की संख्या करीब 25% है और अल्पसंख्यक 16% के करीब हैं।
विज्ञापन


2012 के विधानसभा चुनाव में सपा ने इन इलाकों में जबरदस्त वापसी की। सपा को इन जनपदों में 55 सीटें मिली थी जबकि बसपा काफी नीचे गिरते हुए महज छह सीटों पर अटक गई थी। 2012 में भाजपा को भी छह सीटें मिले थे जबकि कांग्रेस को दो सीटें हासिल हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बागी उम्मीदवार से परेशान अखिलेश

up assembly third phase polls 2017 akhilesh and bjp will save his stronghold
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव के लिए सबसे बड़ी चुनौती इटावा और आसपास के जिलों को बचाने की होगी। इस इलाके से कई जगह सपा से बागी उम्मीदवार मैदान में हैं और बीजेपी की पूरी कोशिश है सपा के किले को ढहा दिया जाए। अखिलेश ने इस बार इस इलाके के कई मौजूदा विधायकों का टिकट काट कर नए प्रत्याशियों पर भरोसा जताया। 

मुलायम परिवार की ज्यादातर पुरानी रिश्तेदारी कन्नौज में है।क्योंकि कन्नौज से अखिलेश खुद सांसद रहे और अब डिंपल यादव सांसद हैं। सैफई परिवार की ज्यादातर पुरानी रिश्तेदारियां फर्रुखाबाद और कन्नौज में हैं। ऐसे में इन चारों जिलों के लोग मुख्यमंत्री के हर कदम पर खासतौर पर निगाह रखते हैं। 

दूसरी तरफ इन सभी सीटों पर शिवपाल सिंह यादव के समर्थक माने जाने वाले सजातीय उम्मीदवार भी लोकदल सहित अन्य दलों के जरिए मैदान में डटे हैं। चुनावी बिसात पर इनकी पहचान अखिलेश विरोधी गुट के रूप में हो रही है। इस लिहाज से भी इन चारों जिले की 13 सीटों की चुनाव परिणाम सीधे तौर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है।

साल 2012 में विधानसभा की स्थिति

up assembly third phase polls 2017 akhilesh and bjp will save his stronghold
voting - फोटो : amar ujala
साल 2012 में विधानसभा की स्थिति

इटावा : साल 2012 में सभी तीन सीटें पर सपा का कब्जा
लखनऊ जनपद : साल 2012 में 9 सीटों में से 7 पर सपा, एक कांग्रेस, एक बीजेपी
कानपुर : साल 2012 में जिले की 10 सीटों में से पांच पर सपा, भाजपा चार पर और एक कांग्रेस की सीट
हरदोई : साल 2012 में हरदोई की 8 सीटों में 6 सीट पर सपा, बीएसपी को मिली दो सीट
कन्नौज : साल 2012 में तीनों सीटों पर सपा का कब्जा
मैनपुरी : साल 2012 में पांचों सीटों पर सपा का कब्जा
औरैया : साल 2012 में तीनों सीटों पर सपा का कब्जा
बाराबंकी : साल 2012 में  छह सीटों में से पांच पर सपा और एक पर बीएसपी का कब्जा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed