{"_id":"5c900f20bdec2213f932edce","slug":"unverified-political-advertisements-will-be-stop-on-social-media-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर असत्यापित राजनीतिक विज्ञापनों पर लगाई जाएगी लगाम : चुनाव आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया पर असत्यापित राजनीतिक विज्ञापनों पर लगाई जाएगी लगाम : चुनाव आयोग
Tue, 19 Mar 2019 03:05 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 19 Mar 2019 03:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने सोमवार को बांबे हाईकोर्ट से कहा कि वह सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उसके द्वारा पूर्व में सत्यापित कराए बिना दिए जाने वाले राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए निर्देश जारी करेगा।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने अपने वकील प्रदीप राजागोपाल के माध्यम से उच्च न्यायालय को सूचित किया कि आयोग और सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के अधिकारियों के मध्य मंगलवार को बातचीत प्रस्तावित हैं। राजागोपाल ने मुख्य न्यायाधीश नरेश पाटिल और न्यायमूर्ति एन एम जामदार की पीठ के समक्ष कहा कि इसके बाद ही राजनीतिक विज्ञापनों और ‘राष्ट्रीय हित’ से संबंधित अन्य विज्ञापनों पर विभिन्न प्रतिबंधों को अंतिम रूप देकर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
अदालत के पिछले आदेशों के अनुपालन में, आयोग ने सोमवार को एक हलफनामा प्रस्तुत किया, जिसमें उच्च न्यायालय को राजनीतिक विज्ञापनों के लिए पूर्व-सत्यापन नियमों के प्रस्तावित नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पीठ, वकील सागर सूर्यवंशी द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसमें उच्च न्यायालय से अऩुरोध किया गया है कि चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर भुगतान आधारित राजनीतिक विज्ञापनों के रूप में खबर के विनियमन के लिए चुनाव आयोग को दिशा निर्देश दिए जाएं।