फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UNSAAT 2022-2024: First time 25 per cent women in panel listed for the United Nations Mission Services

पहली बार: संयुक्त राष्ट्र सेवा मिशन में 25 प्रतिशत महिला पुलिस अधिकारी, 69 सदस्यीय पैनल चयनित

Wed, 16 Feb 2022 03:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Feb 2022 03:04 PM IST
सार

69 सदस्यीय यह नई टीम अब UNSAAT- 2022-2024 पैनल का हिस्सा है। इसमें 25 प्रतिशत से ज्यादा महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं। 

विज्ञापन
UNSAAT 2022-2024: First time 25 per cent women  in panel listed for the United Nations Mission Services
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : social media

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र सेवा मिशन 2022-24 के लिए भारत 69 सदस्यीय पैनल भेजगा। हालांकि, ऐसा पहली बार होगा जब इस पैनल में 25 प्रतिशत से अधिक महिला पुलिस अधिकारी शामिल होंगी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इन 69 सदस्यों में अर्धसैनिक बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ) और विभिन्न राज्यों की 19 महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन


69 सदस्यीय यह नई टीम अब UNSAAT- 2022-2024 पैनल का हिस्सा है। इन पैनल के सदस्यों को विदेशों में पांच भारतीय मिशनों में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इसमें साइप्रस, दक्षिण सूडान और माली शामिल हैं। गृह मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि भारतीय मिशनों में 69 सदस्यों में से प्रत्येक का अधिकतम तैनाती कार्यकाल एक वर्ष होगा।
विज्ञापन


इससे पहले 264 सदस्यों का था पैनल
इससे पहले, भारत की ओर से विभिन्न पुलिस बलों के 264 सदस्यों को UNSAAT के लिए नामित किया गया था। लेकिन, कोरोना के कारण संयुक्त राष्ट्र के अनुरोध पर पैनल से 150 तक सदस्यों की संख्या कम की गई थी। अब नए 69 पुलिस अधिकारी आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के हैं। इसके साथ अन्य एजेंसियों के भी अधिकारी भी पैनल का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed